फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clash between lawrence Bishnoi and Goldy Brar factions Gurwinder Singh murder

बिश्नोई और बराड़ गुट के बीच टकराव!: गुरविंदर सिंह की हत्या के बाद वायरल पोस्ट से मिले अंदरूनी टूट के संकेत

Mon, 02 Feb 2026 09:05 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Feb 2026 09:05 AM IST
सार

बुधवार को मोहाली में एसएसपी कार्यालय के बाहर गुरविंदर सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। गुरविंदर वही शख्स था, जिसे वर्ष 2020 में चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में हुई गुरलाल बराड़ की हत्या के मामले में शूटरों को बाइक मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Clash between lawrence Bishnoi and Goldy Brar factions Gurwinder Singh murder
गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई। - फोटो : फाइल

विस्तार

मोहाली में बंबीहा गैंग से जुड़े गुरविंदर सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के बाद एक बार फिर गैंगवार की हलचल तेज हो गई है। हत्या के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा के नाम से सामने आई पोस्ट ने अपराध जगत के समीकरणों को हिला कर रख दिया है।

विज्ञापन


पोस्ट में गोल्डी बराड़ ने अपने भाई गुरलाल बराड़ की हत्या का बदला लेने का दावा किया है। साथ ही जिन कुख्यात गैंगस्टरों के नाम हैशटैग के साथ लिखे गए हैं, उन्होंने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग अंदर से कमजोर पड़ रहा है और उसके करीबी उससे दूरी बना रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस पोस्ट और गुरविंदर मर्डर को आपस में जोड़कर जांच कर रही है। हालांकि किसी भी दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों का कहना है कि लॉरेंस से अलग होकर कई गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गैंग में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन


बुधवार को मोहाली में एसएसपी कार्यालय के बाहर गुरविंदर सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। गुरविंदर वही शख्स था, जिसे वर्ष 2020 में चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में हुई गुरलाल बराड़ की हत्या के मामले में शूटरों को बाइक मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में वह इस केस में बरी हो गया था। गुरविंदर की हत्या के कुछ ही समय बाद सामने आई पोस्ट को इसी मर्डर से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट में जिन नामों का जिक्र, वही थे लॉरेंस गैंग की ताकत

पोस्ट की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इसमें काला जठेरी, काला राणा (यमुनानगर), संपत नेहरा, टीनू हरियाणा, वरिंदर चारण, महेंद्र डेलाना और राहुल रिनाऊ जैसे नाम खुले तौर पर लिखे गए। ये वही गैंगस्टर हैं जिन्हें बीते वर्षों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के स्तंभ माना जाता था। हत्या, रंगदारी, डकैती और संगठित अपराध में इनकी भूमिका लॉरेंस गैंग के लिए अहम रही है।

संपत नेहरा और काला जठेरी क्यों अहम?

पोस्ट में संपत नेहरा और काला जठेरी का नाम सामने आना सबसे ज्यादा चर्चा में है। संपत नेहरा वही गैंगस्टर है, जो सलमान खान की हत्या की साजिश में रेकी तक कर चुका था और लॉरेंस के इशारे पर कई हत्याओं में शामिल रहा है। वहीं काला जठेरी का अपराध जगत में मजबूत नेटवर्क माना जाता है। काला राणा का नाम भी इस पोस्ट में शामिल किया गया है।

कभी जिगरी दोस्त, अब आमने-सामने

एक समय लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ को जिगरी दोस्त माना जाता था। जब बंबीहा गैंग ने गुरलाल बराड़ की हत्या करवाई थी, तब लॉरेंस ने भी बदले की धमकी देते हुए पोस्ट डाली थी कि सड़कों पर खून बहेगा। हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए और टकराव शुरू हो गया। इसी गैंगवार के दौरान सेक्टर-26 में इंद्रप्रीत उर्फ पैरी और दुबई में सिप्पा की हत्या हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed