फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   cjm ravneet garg arrested by cbi in geetanjali murder case, was killed in 2013 for dowry

गीतांजलि मर्डर: सीजेएम पति रवनीत गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला?

Fri, 09 Sep 2016 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 09 Sep 2016 09:14 AM IST
विज्ञापन
cjm ravneet garg arrested by cbi in geetanjali murder case, was killed in 2013 for dowry
गीतांजलि मर्डर केस में सीजेएम रवनीत गर्ग गिरफ्तार - फोटो : फाइल फोटो
बहुचर्चित गीतांजलि मर्डर केस में सीबीआई ने आज मुख्यारोपी सीजेएम रवनीत गर्ग को गिरफ्तार कर लिया। रवनीत गर्ग गीतांजलि के पति हैं, जिनपर गीतांजलि के परिजनों ने दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया था। मामले की जांच सीबीआई कर रही है।
विज्ञापन


सीजेएम रवनीत गर्ग मौजूदा समय में कैथल में तैनात हैं। सीबीआई ने बृहस्पतिवार को रवनीत गर्ग को गिरफ्तार कर पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

3 साल पहले हुई थी हत्या

cjm ravneet garg arrested by cbi in geetanjali murder case, was killed in 2013 for dowry
गीतांजलि मर्डर केस में सीजेएम रवनीत गर्ग गिरफ्तार - फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि पंचकूला निवासी गीतांजलि की हत्या 17 जुलाई 2013 को गुड़गांव की पुलिस लाइन के गार्डन के पास हुई थी। गीतांजलि के शव के पास रिवाल्वर और चली हुई छह गोली के खोल मिले थे।

 जांच में पाया था कि पिस्टल उसके पति रवनीत गर्ग का था। पुलिस ने पहले तो गीतांजलि के मौत को आत्महत्या करार दिया था, लेकिन परिजनों द्वारा हंगामा करने के बाद जांच सीबीआई को सौंपी थी। सीबीआई ने रवनीत गर्ग समेत तीन पर हत्या का मामला दर्ज किया था।

गीतांजलि के पिता के आरोप

cjm ravneet garg arrested by cbi in geetanjali murder case, was killed in 2013 for dowry
गीतांजलि मर्डर केस में सीजेएम रवनीत गर्ग गिरफ्तार - फोटो : फाइल फोटो
गीतांजलि के पंचकूला सेक्टर-8 निवासी ओमप्रकाश अग्रवाल ने आरोप लगाए थे कि गीतांजलि के पति रवनीत गर्ग का एक युवती के साथ अफेयर था। इसके चलते हत्या की गई है। उन्होंने सीबीआई को सारे सबूत दिए हैं।

उन्होंने कहा कि सीबीआई ने गीतांजलि के पति सीजेएम रवनीत गर्ग, ससुर और सास पर हत्या का मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी क्यों नहीं की। एफआईआर दर्ज होने पर नवनीत गर्ग को सीजेएम पद से निलंबित करना चाहिए।
विज्ञापन

कब क्या हुआ था

cjm ravneet garg arrested by cbi in geetanjali murder case, was killed in 2013 for dowry
गीतांजलि मर्डर केस में सीजेएम रवनीत गर्ग गिरफ्तार - फोटो : फाइल फोटो
17 जुलाई 2013 की शाम को गुड़गांव की पुलिस लाइन में गीतांजलि का शव मिला था
18 जुलाई को पोस्टमार्टम, 19 जुलाई को डीसीपी वेस्ट ने एसआईटी का गठन किया
20 जुलाई को पुलिस ने रवनीत गर्ग व उसकी मां रचना गर्ग के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया
21 जुलाई को एसआईटी ने सीजेएम से चार घंटे तक पूछताछ की
22 जुलाई को सीजेएम के घर में सर्च अभियान, चचेरी बहन हिना, मां रचना गर्ग का बयान दर्ज
पुलिस ने  मोबाइल , लैपटॉप और रिवॉल्वर की बची गोलियां जब्त कीं। फारेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) व एसआईटी ने घर की दुबारा से छानबीन की।
27 जुलाई को प्रदेश सरकार के आदेश पर सीबीआई ने मामले की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed