{"_id":"631f2c851ac7512e6e5cc967","slug":"cia-staff-arrested-seven-people-with-weapons-in-nawanshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी सफलता: CIA ने हथियारों समेत सात को पकड़ा, सुक्खा काहलवां केस के गवाह को मारने का था प्लान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बड़ी सफलता: CIA ने हथियारों समेत सात को पकड़ा, सुक्खा काहलवां केस के गवाह को मारने का था प्लान
Mon, 12 Sep 2022 06:31 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 12 Sep 2022 06:31 PM IST
सार
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अमेरिका में रहने वाले अमृतपाल के कहने पर सुक्खा काहलवां मामले में गवाह गोपी निज्जर की हत्या करनी थी। निज्जर अक्सर जिले में आया जाया करता था। आरोपी उसकी हर मूवमेंट की जानकारी रखते थे, ताकि मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया जा सके।
विज्ञापन
आरोपियों के बोर में जानकारी देते एसएसपी भागीरथ मीणा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के नवांशहर में सीआईए स्टाफ ने गैंगस्टर सुक्खा काहलवां केस में गवाह की हत्या की फिराक में घूम रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी भागीरथ सिंह मीणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ लोग हथियार लेकर घूम रहे हैं और बड़ी वारदात की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस की नाकेबंदी के दौरान कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
तलाशी में आरोपियों से दो देसी पिस्तौल, चार मैगजीन, 15 कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान नवांशहर के गांव किशनपुरा के रहने वाले रोहित कुमार उर्फ सम्मा, गांव सलोह के रहने वाले ओम बहादुर उर्फ साहिल के अलावा फिल्लौर के रहने वाले रणजोध सिंह, राजिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, शीश कुमार के अलावा फाजिल्का के रहने वाले रूपेश कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि अमेरिका (यूएसए) में रहने वाले अमृतपाल के कहने पर सुक्खा काहलवां मामले में गवाह गोपी निज्जर की हत्या करनी थी। निज्जर अक्सर जिले में आया जाया करता था। इसके चलते आरोपी उसकी हर मूवमेंट की जानकारी रखते थे, ताकि मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया जा सके।
विज्ञापन
आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मामले
एसएसपी ने बताया कि आरोपी राजिंदर सिंह के खिलाफ फिरोजपुर में दो अलग-अलग, रुपेश पर फिरोजपुर के अलावा कोटकपूरा, राजस्थान के जिला राय सिंह नगर में असलहा एक्ट के तहत अलग-अलग, आरोपी गुरप्रीत के खिलाफ थाना घद्द खुर्द में असलहा एक्ट के तहत एक मामला, आरोपी शशि कुमार के खिलाफ फिरोजपुर में असलहा एक्ट व अन्य धाराओं के तहत कुल दो मामले दर्ज हैं, इनमें से एक में इसे भगोड़ा करार दिया गया है। जबकि रणजोध सिंह के खिलाफ फिरोजपुर में हत्या की कोशिश के आरोप में मामला दर्ज है। इसके अलावा नवांशहर के ओम बहादुर व रोहित के खिलाफ कोई भी मामला दर्ज होने की बात सामने नहीं आई है।