घर के बाहर खेलते बच्चे संग पड़ोसी ने किया कुकर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमलापुरी इलाके में एक युवक द्वारा घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे के संग कुकर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी है। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर लिया है।
बच्चे के परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया और वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
इस घटना के बाद दर्द सहता हुआ बच्चा घर पहुंचा और सारी घटना की जानकारी दी। पीड़ित बच्चे ने बताया कि आरोपी ने उसे धमकाते हुए इस संबंध में किसी से कुछ न कहने को कहा।
पुलिस ने कराई पीड़ित की मेडिकल जांच
पुलिस ने इस मामले में प्रताप नगर इलाके के रहने वाले बच्चे के परिजनों की शिकायत पर नेपाल के जिला अरमा खाची निवासी बल बहादुर के खिलाफ कुकर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है।
पीड़ित बच्चे के पिता द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार वह फैक्ट्री में मजदूरी करते है। उनका बेटा इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाई करता है।
मंगलवार को उनका बेटा स्कूल से सीधा घर आया और दूसरे बच्चों के साथ खेलने लगा। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला बल बहादुर उसे खाली जगह पर ले गया और उसके साथ कुकर्म कर किया। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचे। जांच अधिकारी रंजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।