{"_id":"56ed04cf4f1c1ba1708b45ee","slug":"child-missing-brother-sister-missing-crime-news-rewari-news-haryana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म बदलकर दूसरी शादी की, अब बच्चे लापता, पहले पति पर शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्म बदलकर दूसरी शादी की, अब बच्चे लापता, पहले पति पर शक
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
Updated Sat, 19 Mar 2016 02:30 PM IST
विज्ञापन
Missing
रेवाड़ी के धारूहेड़ा में एक महिला ने धर्म बदलकर दूसरी शादी की। अब उसके बच्चे लापता हो गए, जिसका शक उसने अपने पहले पति पर जताया। सेक्टर-6 स्थित हाउसिंग बोर्ड से एक बच्ची व उसका भाई लापता हो गया। पुलिस ने बच्चों की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी। बच्ची कीं उम्र 12 साल है जबकि उसका भाई तीन साल का है। बच्ची के पास मोबाइल भी बताया जा रहा है, जिसकी लोकेशन यूपी में आ रही है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर एक टीम यूपी के लिए रवाना कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में यूपी के फिरोजाबाद की रहने वाली सीमा देवी पिछले लंबे समय से धारूहेड़ा के सेक्टर-6 स्थित हाऊसिंग बोर्ड में किराए के मकान में रह रही है। उसने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की शाम उसकी 12 वर्षीय बेटी मीना व तीन साल का बेटा कार्तिक घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों लापता हो गए।
महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में यह भी बताया है कि उसने दूसरी शादी की हुई है। उसका शक अपने पहले वाले पति पर है। पुलिस उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। धारूहेड़ा सेक्टर-6 चौकी इंचार्ज मदनलाल ने का कहना है कि गायब हुई बच्ची मीना के पास मोबाइल है। जब मोबाइल की लोकेशन तलाशी गई तो वह यूपी के फिरोजाबाद की मिली है। इसी को आधार बनाकर बच्चों की तलाश के लिए एक टीम यूपी भेजी गई है। बच्चों के लापता होने की वजह उसकी बरामदगी के बाद ही सामने आएगी।
विज्ञापन
महिला ने धर्म परिवर्तन कर की थी दूसरी शादी
चौकी प्रभारी मदन लाल ने बताया कि नजमा पहले यूपी, एटा जिले के गांव मकसूदपुर के अफजल के साथ ब्याही हुई थी। बाद में उसने धर्म परिवर्तन कर फिरोजाबाद यूपी के गांव नंगला जाट के गोविंद से शादी कर ली। दोनों ही धारूहेड़ा में एक कंपनी में काम करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह दोनो बच्चों को घर पर छोड़कर कंपनी में काम पर चले गए। जब लौटे तो बच्चे नहीं मिले। उसकी पहले पति अफजल से अनबन हो गई थी।