{"_id":"632af8f790368f1e424f1175","slug":"cheating-of-2-5-lakh-rupees-in-name-of-getting-job-in-nagar-nigam-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को सांसद बिट्टू का PA बताया: निगम में नौकरी दिलाने का दिया झांसा, ढाई लाख रुपये ऐंठे तो खुला राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खुद को सांसद बिट्टू का PA बताया: निगम में नौकरी दिलाने का दिया झांसा, ढाई लाख रुपये ऐंठे तो खुला राज
Wed, 21 Sep 2022 05:16 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 21 Sep 2022 05:16 PM IST
सार
पुलिस ने मामले की जांच की और सांसद बिट्टू के स्टाफ से पता कराया तो पता चला कि आरोपी संदीप शर्मा उनका पीए नहीं है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी संदीप शर्मा पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
लुधियाना का एक व्यक्ति खुद को सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का पीए बता नगर निगम में नौकरी दिलाने का झांसा दे एक व्यक्ति से ढाई लाख रुपये ऐंठ गया। कांग्रेस सरकार के समय आरोपी ने पैसे लिए थे और खुद की सरकार में सरकारी नौकरी दिलाने की बात कही थी। पैसे देने के बाद जब पीड़ित को कोई रिस्पांस नहीं मिला तो उसने पता कराया तो सच्चाई सामने आई।
विज्ञापन
इसके बाद उसने आरोपी से पैसे मांगे तो आरोपी ने साफ तौर पर मना कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस के सीनियर अधिकारियों से की। जांच के बाद थाना टिब्बा पुलिस ने सलेम टाबरी के कमल किशोर की शिकायत पर टिब्बा रोड के संदीप शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सलेम टाबरी निवासी कमल किशोर ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता था। वह अपने पिता के दोस्त के जरिये संदीप से मिला। संदीप ने उसे बताया कि वह कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का पीए है। आरोपी ने उसे कहा कि वह सरकारी नौकरी लगवा सकता है।
विज्ञापन
ढाई लाख रुपये लेकर आरोपी ने उसे झांसा दिया कि नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच में उसे तैनात करवा देगा। सरकारी नौकरी के लालच में कमल ने आरोपी संदीप को ढाई लाख रुपये दे दिए। कमल ने बताया कि उसने कई बार कोशिश की है कि आरोपी उसकी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू से बात करवा दें लेकिन आरोपी ने ऐसा नहीं किया और उसे लगातार झांसा देता रहा।
कमल को शक हो गया तो उसने अपने पैसे ही वापस मांग लिए। इसके बाद आरोपी ने पैसे देने से साफ तौर पर मना कर दिया और उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया। उसने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामले की जांच की और सांसद बिट्टू के स्टाफ से पता कराया तो पता चला कि आरोपी संदीप शर्मा उनका पीए नहीं है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी संदीप शर्मा पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।