{"_id":"57e2cfb54f1c1b1539a83bab","slug":"charges-framed-on-ut-police-suspended-si-sewak-singh-of-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत के आरोपी एसआई पर आरोप तय, 22 दिसंबर से शुरू होगा ट्रायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत के आरोपी एसआई पर आरोप तय, 22 दिसंबर से शुरू होगा ट्रायल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 21 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्वत लेने के आरोप में पिछले साल दिसंबर में यूटी पुलिस के एसआई (निलंबित) सेवक सिंह के खिलाफ बुधवार को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने आरोप तय कर दिए। केस का ट्रायल 22 दिसंबर से शुरू होगा। जांच एजेंसी ने 19 मार्च को उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत चार्जशीट दायर की थी। मामले के अनुसार 21 दिसंबर, 2016 को सीबीआई ने सेक्टर-3 थाने में तैनात एसआई सेवक सिंह को सेक्टर-17 स्थित होटल ताज के पास 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।
आरोप के अनुसार सेक्टर-3 पुलिस थाने में दर्ज एक डीडीआर को एफआईआर में न दर्ज करने की एवज में एसआई ने कैंबवाला, नयागांव निवासी हेमराज से 20 हजार रुपये की डिमांड की थी। उस पर 10 दिन पहले सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन में ट्रैस पासिंग की एफआईआर दर्ज हुई थी। एक अन्य मामले में उसके खिलाफ धमकाने की डीडीआर भी दर्ज की गई थी। इसी केस में एसआई सेवक सिंह, आरोपी हेमराज से 20 हजार रुपये की डिमांड कर रहा था। उसका कहना था कि अगर पैसे नहीं दिए तो डीडीआर को एफआईआर में दर्ज कर देगा।
हेमराज ने 18 दिसंबर को सीबीआई में इसकी शिकायत दी। हेमराज और एसआई सेवक सिंह की डील 15 हजार में तय हुई। इसके बाद 21 दिसंबर सुबह 10:30 बजे एसआई और हेमराज की मुलाकात ताज होटल के पास स्लिप रोड पर एक कार में हुई। कार में दोनों के बीच पूरी बातचीत हुई और जैसे ही रुपये पकड़ाए सीबीआई अधिकारियों ने दबोच लिया। वहीं सीबीआई ने जब आरोपी एसआई सेवक सिंह का थाने में बना रूम खंगाला तो उन्हें वहां से 39 बोतल अंग्रेजी शराब और 60 हजार कैश बरामद हुआ था। सीबीआई ने उसे भी जब्त कर लिया था।