{"_id":"600aa64149393060f67a56ad","slug":"chandigarh-theft-by-breaking-glass-panes-of-car-has-been-reported","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान चुराने के लिए तोड़े छह लग्जरी गाड़ियों के शीशे, सीसीटीवी फुटेज में दिखी करतूत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सामान चुराने के लिए तोड़े छह लग्जरी गाड़ियों के शीशे, सीसीटीवी फुटेज में दिखी करतूत
Fri, 22 Jan 2021 03:48 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 22 Jan 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सीसीटीवी में कैद आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में आधी रात को गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। चंडीगढ़ के सेक्टर-32/ए में तीन हुड़दंगबाजों ने दो दिन पहले इनोवा, होंडा अमेज समेत छह गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए थे। मामले में अब एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें तीनों आरोपी वारदात को अंजाम देते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर-34 थाना पुलिस फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता अमित सहगल सेक्टर-32/ए निवासी हैं। उन्होंने बताया कि सेक्टर-19 के बाजार में उनका कपड़े का कारोबार है। उनके घर के सामने उनकी होंडा अमेज कार खड़ी थी।
विज्ञापन
बुधवार सुबह गाड़ी धोने वाले ने बताया कि कार का शीशा टूटा है। इसके बाद उन्होंने देखा कि ड्राइवर के पिछली तरफ का शीशा टूटा हुआ है। अंदर चेक किया तो कार में रखा सारा सामान बिखरा हुआ था और जैकेट समेत कुछ जरूरी कागजात गायब थे। इस दौरान पड़ोस में मकान नंबर 387 व 402 के बाहर खड़ी बलेनो और इनोवा गाड़ी का शीशा भी टूटा मिला। पिछली गली में खड़ी तीन-चार और गाड़ियों के शीशे तोड़कर हुड़दंगबाज फरार हो गए थे। मामले में अब सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तो उसमें तीन युवक दिख रहे हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से साफ हुआ कि आरोपी तड़के करीब 3.35 बजे कारों के अंदर टार्च से झांक रहे थे और जिस गाड़ी में कोई सामान दिखता उसका शीशा तोड़ देते थे। शिकायतकर्ता अमित सहगल का आरोप है कि इससे पहले भी आरोपी कारों के शीशे तोड़ चुके हैं। मामले की शिकायत भी पुलिस को दी गई है।