{"_id":"571e6b804f1c1bed50a91a8d","slug":"chandigarh-police-speculation-complaint-of-speculation-chandigarh-crime-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टा जीतने पर पैसा नहीं मिला तो पुलिस में कर दी शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सट्टा जीतने पर पैसा नहीं मिला तो पुलिस में कर दी शिकायत
ब्यूरो, अमर उजाला/ चंडीगढ़
Updated Tue, 26 Apr 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ पुलिस की ओर से सट्टा लगाने और सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने का दावा करने की पोल एक शिकायतकर्ता ने खोल दी है। डड्डूमाजरा निवासी एक युवक ने रविवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मकान नंबर-174 में सट्टे का कारोबार चलता है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को शिकायत गौरव कुमार ने दी है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि डड्डूमाजरा में सट्टे का कारोबार चलता है, जिसका संचालक बॉबी प्रधान है। गौरव ने बताया कि उसने रविवार शाम 500 रुपये का सट्टा पर्ची नंबर 97 पर खेला था। इसमें सही नंबर आने पर 500 के बदले 45 हजार रुपये दिए जाते हैं। लेकिन बॉबी ने गौरव को यह राशि देने में आनाकानी करने लगा। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई भी हुई।
इस दौरान बॉबी और गौरव को चोटें भी आईं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों का मेडिकल करवाया। सट्टा चलने की बात से पुलिस इनकार कर रही है।