फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police arrested the accused of robbery

चंडीगढ़: खुद को पुलिसकर्मी बता लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, युवती की तलाश, बरामद हुआ ये सामान

Tue, 05 Oct 2021 10:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Oct 2021 10:27 PM IST
सार

खुद को पुलिस बता लूटपाट करने वाले एक आरोपी को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मूलरूप से पंजाब के जालंधर का रहने वाला है। उस पर 12 मामले दर्ज हैं। वारदात में उसका साथ देने वाली युवती की पुलिस को तलाश है। 

विज्ञापन
Chandigarh Police arrested the accused of robbery
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुद को पंचकूला पुलिस बताकर युवक को दुष्कर्म और हत्यारोपी बताने और फिर पिस्टल दिखाकर लूटपाट करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि वारदात में शामिल युवती की तलाश है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी सेक्टर-38 वेस्ट निवासी संदीप उर्फ खुर्मी (36) से 7740 रुपये, एक ऑटोमेटिक पिस्टल, 4 कारतूस, रक्षा मंत्रालय का नकली पहचानपत्र, चंडीगढ़ पुलिस की वर्दी, पुलिस लोगो वाली एक बेल्ट, दो मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किए हैं।

विज्ञापन

 
मलोया थाने में मंगलवार शाम हुई प्रेसवार्ता में एसपी सिटी केतन बंसल ने बताया कि मलोया निवासी प्रियांशु (20) ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह अपनी मां के साथ मलोया में रहता है। तीन अक्तूबर की तड़के करीब तीन बजे किसी ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया। 
विज्ञापन


दरवाजा खोला तो एक युवक व युवती जबरन घर में घुस आए और बोले कि वह पंचकूला पुलिस से हैं। पंचकूला में एक युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या हुई है और केस में तुम्हारा नाम आया है। दोनों ने पहले डराया, धमकाया और फिर कहा कि अगर पैसा दिया तो केस रफादफा हो जाएगा। इनकार करने पर युवक ने पिस्टल निकाल ली, जिससे डरकर प्रियांशु ने पर्स से 15 हजार रुपये निकालकर उन्हें दे दिया। साथ में आधार कार्ड भी था। इसके बाद उन लोगों ने सादे कागज पर कई हस्ताक्षर भी ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया और उसमें से सिम निकालकर उसे वापस दे दिया। प्रियांशु ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी सिविल ड्रेस में थे। शिकायत पर टीम गठित की गई और मलोया व सेक्टर-36 थाने की पुलिस ने उक्त आरोपी को दबोच लिया। आरोपी गुरुवार तक पुलिस रिमांड पर हैं।  

शातिर अपराधी है संदीप, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में दर्ज हैं 12 केस 
पुलिस जांच में पता चला है कि संदीप मूलरूप से जालंधर के गांव मेहतापुर का रहने वाला है। पंचकूला में झपटमारी के केस में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे सोनीपत स्थित बाल सुधारगृह भेजा गया था। जमानत के बाद वर्ष 2008-09 में उसने अपने अन्य साथियों संग मिलकर एक व्यक्ति का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी।


नाबालिग होने के चलते पुलिस उसे लुधियाना के बाल सुधार गृह भेज दिया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया था। बाद में उसे भगोड़ा करार दे दिया गया। बाद में उसने खुद ही आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद बुड़ैल जेल में उसे गैंगस्टर मोंटी शाह, काली व आकाश मिले। यहां से जमानत पर बाहर आया तो फिरौती मांगने के मामले में पकड़ा गया और जेल गया। वर्ष 2020 में कोरोना के चलते उसे अंबाला जेल से छोड़ा गया। इसके बाद संदीप ने मोहाली में गन प्वाइंट पर बैंक में डकैती डाली। मटौर पुलिस ने उसे दबोचा और रोपड़ जेल भेज दिया। जमानत पर बाहर आने के बाद अब चंडीगढ़ के मलोया में वारदात को अंजाम दिया। संदीप पर पंजाब चंडीगढ़ में 12 आपराधिक केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed