फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police Arrested Father, Who Tortured 18 Year Old Daughter, Police Rescued the Girl

18 साल की बेटी को गर्म चिमटे से दागने वाला पिता गिरफ्तार, बोला- झूठी है वो, मैंने कुछ नहीं किया

Mon, 04 Feb 2019 10:44 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 04 Feb 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Police Arrested Father, Who Tortured 18 Year Old Daughter, Police Rescued the Girl
मां-बाप ने बेटी को टॉचर किया
18 साल की बेटी को गर्म चिमटे से दागने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका कहना है कि बेटी झूठ बोल रही है, उसने कुछ नहीं किया। उसने नहीं, बल्कि बेटी ने खुद ही गर्म चिमटे से अपने शरीर को जख्म दिए हैं। हालांकि यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर के पास से ही पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


अब पुलिस उसे रिमांड पर लेगी, ताकि सच सामने आ सके। लड़की की मां से भी पूछताछ की जा रही है। आसपास के लोगों से परिवार के बारे में जानकारी ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल युवती को आशियाना भेज दिया गया है। मामला बेहद संगीन है, ऐसे में सच का सामने आना बेहद जरूरी है। लड़की की हालत काफी नाजुक थी, अगर थोड़ा समय और निकलता तो उसकी जान जा सकती थी।
विज्ञापन

ऐसे हुआ था मामले का खुलासा

बता दें कि शनिवार को चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना मिली थी कि रामदरबार फेज-2 स्थित एक घर से लड़की की चीखें सुनाई दे रही हैं। सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। युवती कमरे में बंद थी और बेहद डरी सहमी दर्द से कराह रही थी। उसके बाजू, हथेलियों और गाल पर गहरे जख्म थे। इसके बाद उसे फौरन जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया गया।

पुलिस की जांच में सामने आया था कि युवती पिता और मां के साथ रामदरबार में किराए के मकान में रहती है। उसके माता-पिता चंडीगढ़ स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं। बीते शुक्रवार देर रात बेरहम पिता ने अपनी 18 वर्षीय बेटी के बाजू, हथेली और गाल पर गर्म चिमटे से दाग दिया। इतना ही नहीं अगले दिन उसे कमरे में बंद कर माता पिता काम पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed