फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police announce reward of Rs 50 Thousand on four accused in kothi grab case ghandigarh

कोठी हड़पने का मामला : शराब कारोबारी अरविंद सिंगला समेत चार आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम

Fri, 26 Mar 2021 11:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 Mar 2021 11:52 PM IST
सार

  • सौरव गुप्ता, खलिंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह को 24 दिन बाद भी नहीं गिरफ्तार कर पाई पुलिस
  • मामले में आरोपी अशोक अरोड़ा, शेखर और दलजीत सिंह को जल्द गिरफ्तार करने का दावा

विज्ञापन
Chandigarh Police announce reward of Rs 50 Thousand on four accused in kothi grab case ghandigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में करोड़ों की कोठी कब्जाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनमें सेक्टर-33 निवासी शराब कारोबारी अरविंद सिंगला (41), सेक्टर-38सी निवासी सौरव गुप्ता (37), सेक्टर-11ए निवासी खलिंदर सिंह उर्फ कादियान (33) और मोहाली फेज-9 इंडस्ट्रियल एरिया निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ मनी शामिल हैं। 

विज्ञापन


वहीं, पुलिस आरोपी अशोक अरोड़ा, शेखर और दलजीत सिंह को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के बारे में जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। दो मार्च को सामने आए मामले में पुलिस 24 दिन बाद भी फरार आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पत्रकार संजीव महाजन, प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता, खलिंदर सिंह कादियान, शराब कारोबारी अरविंद सिंगला, सौरव गुप्ता, सतपाल डागर, बाउंसर सुरजीत सिंह, शेखर, दलजीत सिंह व नकली राहुल मेहता के खिलाफ केस दर्ज किया था। बाद में नकली राहुल मेहता के रूप में मोहाली निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ मनी की पहचान हुई। सबसे पहले पत्रकार संजीव महाजन और मनीष गुप्ता, फिर डीएसपी रामगोपाल के भाई सतपाल डागर, इसके बाद सेक्टर-39 थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी राजदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया था। ये सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार आरोपियों की तलाश
पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। अरविंद सिंगला को पकड़ने पुलिस लुधियाना, सेक्टर-40 में एक पब और सेक्टर-33 स्थित उसके घर भी गई थी। वहीं, नकली राहुल मेहता की लोकेशन महाराष्ट्र के नजदीक मिलने पर टीम पहुंची लेकिन खाली हाथ लौट आई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed