फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh number bmw car hit cab at delhi, driver killed

चंडीगढ़ नंबर की BMW ने दिल्ली में कैब को उड़ाया, ड्राइवर की जान गई

Tue, 24 Jan 2017 07:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Jan 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
chandigarh number bmw car hit cab at delhi, driver killed
बीएमडब्ल्यू ने दिल्ली में एक कैब को उड़ा दिया
चंडीगढ़ नंबर की बीएमडब्ल्यू कार ने दिल्ली में एक कैब को उड़ा दिया। टक्कर भी इतनी जबरदस्त मारी कि कैब हवा में उछल गई। उसके बाद कार डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। इस हादसे में कैब चालक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गुरुग्राम स्थित एक फूड कॉन्सेप्ट कंपनी में विश्लेषक की नौकरी करता है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी ने शराब पी रखी थी। पुलिस ने पुष्टि के लिए आरोपी का ब्लड सैंपल लिया है। दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह ने बताया कि मूलरूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला नजरूल इस्लाम (30) गुरुग्राम में परिवार के साथ रहता था। परिवार में पत्नी अर्जिना व दो बच्चे हैं। वह वैगनआर कार को उबर के साथ अटैच कर चलाता था। रविवार रात वह दक्षिण दिल्ली में सवारियां छोड़कर वापस गुरुग्राम जा रहा था।
विज्ञापन


जब वह वसंत विहार में आईआईटी हॉस्टल बस स्टॉप के सामने फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रही चंडीगढ़ रजिस्ट्रेशन नंबर की काले रंग की बीएमडब्ल्यू एसयूबी कार ने उसकी कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे कैब हवा में उछल गई और डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर में अस्पताल में जाकर दम तोड़ा

chandigarh number bmw car hit cab at delhi, driver killed
शव
पुलिस ने नजरूल को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक शोएब कोहली (24) बीएमडब्ल्यू को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी को पंचशील से गिरफ्तार कर लिया। कार आरोपी की मां के नाम रजिस्टर्ड है। आरोपी के परिवार की चंडीगढ़ में क्रेन व कृषि उपकरण बनाने की फैक्ट्री है।

आरोपी विदेश में पढ़ाई कर चुका है
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शोएब कोहली के फेसबुक से पता लगता है कि वह विदेश में पढ़ाई कर चुका है। वह पेप्सिको समेत कई कंपनियों में नौकरी कर चुका है। नजरूल के परिजनों का कहना है अगर आरोपी मौके से भागने की बजाय नजरूल को अस्पताल ले जाता तो वह बच सकता था। डॉक्टरों का कहना था कि नजरूल को अस्पताल में काफी देरी से लाया गया था।

कैब चालकों ने किया प्रदर्शन
सड़क दुर्घटना के विरोध में सैकड़ों कैब चालकों ने सोमवार दोपहर वसंत विहार थाने के सामने प्रदर्शन किया। इन लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस के समझाने के बाद वे चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed