फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Nagar Nigam Councillor Husband Beats Boy Brutally, Fracture in Both Legs

गुंडागर्दीः पार्षद के पति ने डंडे से जानवरों की तरह युवक को पीटा, दोनों टांगें टूटी, परिजन भड़के

Tue, 19 Feb 2019 12:08 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 19 Feb 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Nagar Nigam Councillor Husband Beats Boy Brutally, Fracture in Both Legs
पार्षद के पति ने युवक को पीटा
पार्षद के पति ने गुंडागर्दी दिखाते हुए एक युवक को जानवरों की तरह डंडे से इतना पीटा कि लड़के की दोनों टांगे टूट गई। इससे लोगों में आक्रोश है। मामला चंडीगढ़ के नया गांव का है। जनता कालोनी की पार्षद सपना देवी के पति मनसा राम का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह एक लड़के की बेरहमी से पिटाई करते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन


इस बीच लोगों ने लड़के को उससे बचाया और अस्पताल में भर्ती करवाया, साथ ही पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जांच के बाद मनसा राम और हरि राम के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। वहीं, आरोपियों को जमानत भी मिल गई है। पुलिस घायल लड़के की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ित लड़का दुर्गेश उर्फ भोलू पटियाला की राव नदी के पास आश्रम में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पार्षद सपना देवी का पति मनसा राम अपने साथी हरि राम को लेकर वहां गया। वह दुर्गेश को बाजू से पकड़ते हुए जनता कालोनी लेकर आया और जानवरों की तरह डंडे से पीटने लगा। इसी बीच लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ ने लड़के को उससे बचाया और नयागांव थाने में पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसके दोनों पैरो पर पलस्तर चढ़ाए गए।


पुरानी रंजिश थी दोनों में
सूत्रों के अनुसार पता चला है कि इनकी पहले से कोई रंजिश थी जिस कारण मौका देखकर इन्होंने दुर्गेश उर्फ भोलू की बेरहमी से पिटाई की है। वहीं, पता चला है कि मनसा राम ने भी खुद को चोट लगने की रिपोर्ट पेश की है। पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed