फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh ISBT 17 big loot, Crime, Chandigarh crime,

करोड़ों के लूट के आरोपियों को बड़ी सजा, इस गलती की वजह से पकड़े गए

Thu, 29 Sep 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 29 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh ISBT 17 big loot, Crime, Chandigarh crime,
बिजनेसमैन से 1.10 करोड़ लूटने वालों को 10-10 साल की सजा - फोटो : File Photo
दो साल पहले सेक्टर-17 आईएसबीटी के पास देर रात बिजनेसमैन से 1.10 करोड़ रुपये लूटने के मामले में जिला अदालत ने दोषी बुड़ैल निवासी सिकंदर रहमान, जिम्मी बंसल व टिहरी गढ़वाल (उत्तराखंड) निवासी राहुल बघियाल को 10-10 साल की सजा सुनाई है, साथ ही अदालत ने तीनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


सेक्टर-17 थाना पुलिस ने 2 नवंबर 2014 को मामले से संबंधित केस दर्ज किया था। 30 नवंबर को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस को उनके पास से 89 लाख रुपये बरामद हुए थे। सेक्टर-23 स्थित गोल्ड हॉल मार्क दुकान के मालिक सेक्टर-48ए निवासी समीर जैन (47 वर्षं) मामले में शिकायतकर्ता थे।
विज्ञापन

 

पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने कहा था कि 1 नवंबर 2014 को उन्हें बिजनेस के सिलसिले में दिल्ली जाना था। उन्होंने हरियाणा रोडवेज की वोल्वो बस में सीट बुक करवाई थी। उनका भांजा तुषार गुप्ता उन्हें रात करीब 12:10 बजे बस स्टैंड के पीछे फायर स्टेशन के पास छोड़कर निकला तभी 3 लुटेरे वहां आए और समीर जैन के सिर पर हमला कर उनके पास से उनका बैग छीन फरार हो गए। बैग में 1.10 करोड़ रुपये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भिखारी को दिए दस हजार तो पकड़े गए

Chandigarh ISBT 17 big loot, Crime, Chandigarh crime,
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
पुलिस जांच में शुरुआत से ही सामने आया कि लूट में किसी जानकार का ही हाथ है। इसके बाद पुलिस ने समीर जैन की दुकान में काम करने वाले सभी लोगों पर नजर रखी। सभी के फोन को सर्विलांस पर लगाया गया। सबकी गतिविधियों पर कड़ी नजर थी। इसी बीच पुलिस ने पाया कि दुकान पर काम करने वाला सिकंदर लूट की वारदात के बाद से ही काफी पैसे खर्च कर रहा है।

यहां तक कि पुलिस ने उसे एक भिखारी को 10 हजार रुपये देते हुए भी देखा था। इसके बाद से पुलिस ने लगातार उस पर नजर रखी। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरी वारदात और अन्य साथियों की जानकारी दे दी। सिकंदर रहमान कारोबारी की दुकान में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा था। उसने ही लूट की पूरी योजना बनाई थी। इस वारदात को अंजाम देने के लिए उसने सेक्टर-19 रेहड़ी मार्केट में कपड़ों की दुकान में काम करने वाले जिम्मी बंसल और सेक्टर-9 में कुल्चे-छोले बचने वाले राहुल को शामिल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed