फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh crime News: Cash and jewelery stolen from A home in Chandigarh

चोरों ने लगाया घात, उधर कपड़ा सुखाने छत पर गई महिला, इधर नकदी, सोना-चांदी कर दिया साफ

Tue, 24 Nov 2020 06:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Nov 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh crime News: Cash and jewelery stolen from A home in Chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कजहेड़ी में छत पर कपड़ा सुखाने गई महिला के घर से अज्ञात चोरों ने लाखों के सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात का पता लगने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में लाल बाबू ने बताया कि वह कजहेड़ी के मकान नंबर (233) में दो बच्चे और पत्नी के साथ रहता है।

विज्ञापन


वह पुताई का काम करता है। रोजाना की तरह सोमवार को अपने काम पर चला गया। इस दौरान शाम करीब 4.30 बजे उसकी पत्नी कपड़ा धोने के बाद छत पर सुखाने चली गई। करीब आधे घंटे बाद वापस नीचे आई तो घर में रखा बैग चोरी हो गया था। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन



सूचना पर सेक्टर-61 चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित का बयान दर्ज किया। बयान में पीड़ित ने बताया कि बैग में एक सोने का झुमका, मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी के पायल, सिक्के और कुछ नगदी समेत जरूरी कागजात थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शक है कि आरोपी रेकी कर रहे होंगे और जैसे ही महिला छत पर गई वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश करने के अलावा आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed