{"_id":"585436384f1c1bd20964a353","slug":"chandigarh-2-year-child-death-khudda-alisher-death-chandigarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में गई 2 साल के मासूम की जान, पानी की टंकी में डूबी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेल-खेल में गई 2 साल के मासूम की जान, पानी की टंकी में डूबी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Drowned
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुड्डा अलीशेर स्थित फार्म हाउस पर पानी की टंकी में डूबने से दो साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया की शुक्रवार शाम को खेलते हुए बच्ची पानी की टंकी में गिर गई थी।
बच्ची के पिता उसको जीएमएसएच 16 लेकर पहुंचे लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सेक्टर 11 पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया है की शिवानी (2) का पिता राकेश खुड्डा अलीशेर स्थित शर्मा फार्म हाउस में काम करता है। फार्म हाउस में खेती में पानी देने के लिए एक पानी की टंकी बनाई गई है। शुक्रवार शाम राकेश और परिवार के अन्य लोग अपने काम में लगे हुए थे। जबकि शिवानी टंकी के पास खेल रही थी।
कुछ समय बाद परिजनों ने देखा की शिवानी वहां नहीं है। राकेश ने पानी की टंकी में झांककर देखा तो बच्ची उसमें दिखाई दी। दूसरों की मदद से उसने बच्ची को टंकी से निकाला। वे लोग तुरंत शिवानी को सेक्टर 16 अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।