{"_id":"574748b64f1c1bd24069141c","slug":"chain-snatching-to-elderly-in-sector-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर बुजुर्ग से बाइक सवार ने सोने की चेन झपटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर बुजुर्ग से बाइक सवार ने सोने की चेन झपटी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 27 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
महिला से चेन छीनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-44 निवासी एक बुजुर्ग से बाइक सावार दो युवकों ने सोने की चेन झपट ली। बुजुर्ग की शिकायत पर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू करदी है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
सेक्टर-44 निवासी तारावती (74) के घर पर रेनोवेशन का काम चल रहा है। इस कारण वह इन दिनों अपने दूसरे घर में रह रही हैं। शाम को वह बहू के साथ अपने पुराने घर में चल रहे काम को देखने जा रही थीं। उनकी बहू घर में काम जांचने के लिए गई और वह बाहर ही खड़ी हो गई।
विज्ञापन
इसी दौरान मोटर साइकिल पर सवार 2 युवक वहां आए और उनके आसपास चक्कर लगाए। इसके बाद मौका देखते ही तारावती के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। उन्होंने इसकी सूचना बहू को दी और बाद में पुलिस कंट्रोल रूम पर। सूचना पाकर सेक्टर-34 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन