फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Caught 17 lakh rupees on three checkpoints, cash was recovered during the checking

तीन नाकों पर पकड़े गए लाखों रुपये, चेकिंग के दौरान बरामद हुई नगदी

Tue, 24 Jan 2017 08:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Tue, 24 Jan 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
Caught 17 lakh rupees on three checkpoints, cash was recovered during the checking
पठानकोट में तीन नाकों पर 17.26 लाख पकड़े - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जिले में बढ़ाई गई सुरक्षा के चलते पुलिस ने तीन अलग-अलग नाकों से 17.26 लाख रुपये बरामद किए हैं। यह नकदी चार वाहनों से चेकिंग में मिली है। एसएसपी नींलबरी विजय जगदले ने  बताया कि थाना कानवां पुलिस ने मलिकपुर चौक में लगाये गये नाके के दौरान एक एचपी नंबर की एक गाड़ी से 3 लाख 40 हजार 200  रुपये बरामद किये हैं।
विज्ञापन


वाहन चालक की पहचान गौरव मेहरा निवासी अजनाला रोड, अमृतसर के रूप में हुई है। इसी नाके पर कानवां पुलिस ने एचपी नंबर के वाहन से 1 लाख 40 हजार रुपये बरामद किए हैं। वाहन चालक की पहचान ममता शर्मा निवासी ज्वाला जी, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


वहीं थाना नरोट जैमल सिंह की पुलिस ने अपने पीबी नंबर  वाहन से 2 लाख 40 हजार 968 रुपये बरामद किये हैं। वाहन चालक की पहचान परमजीत कुमार निवासी जसरवाल के रूप में हुई है। इसके अलावा थाना सदर की पुलिस ने अपने नाके पर जम्मू कश्मीर नंबर की 10 लाख 5 हजार रुपये बरामद किये हैं। वाहन के चालक की पहचान तारिक अहमद निवासी मंगदोन, कुलगाम जेएंडके के रूप में हुई है। उक्त तीनों नाकों पर पुलिस के साथ फ्लाइंग स्क्वाएड टीम भी मौजूद थी। थाना कानवां व नरोट जैमल सिंह के मामलों की जांच एफएसटी और थाना सदर के मामले की जांच आयकर विभाग के हवाले की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed