फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cash Snatched from Grandfather Of Manushi Chhillar In Rohtak Of Haryana

रोहतक में वारदात : पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर के नाना से डेढ़ लाख छीने, पुलिस बोली- पैसों के लेन-देन का है विवाद

Thu, 11 Mar 2021 09:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 Mar 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
Cash Snatched from Grandfather Of Manushi Chhillar In Rohtak Of Haryana
रोहतक में मानुषी छिल्लर के नाना से नगदी छीनी।

साल 2017 में विश्व सुंदरी रहीं मानुषी छिल्लर के नाना चंद्र सिंह सहरावत के साथ गुरुवार दोपहर घर के गेट पर डेढ़ लाख रुपये छीनने का मामला सामने आया है। पूरा घटनाक्रम नजदीक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। हालांकि पुलिस छीना झपटी के बजाय पैसे का लेनदेन बता रही है। इसके लिए दादरी के युवक की तलाश की जा रही है। मामला हरियाणा के रोहतक जिले का है। 

विज्ञापन


चंद्र सिंह सहरावत मूलरूप से सोनीपत जिले के गांव जागसी के रहने वाले हैं। 1982 में लोक निर्माण विभाग से एसडीओ के पद से सेवानिवृत्त हुए। अब पत्नी सावित्री के साथ ओल्ड आईटीआई के नजदीक बैंक कॉलोनी में रहते हैं। पत्नी की आंखों के ऑपरेशन के लिए चंद्र सिंह सुबह 11 बजे पीजीआई गए थे। साथ में एक लाख 76 हजार 500 रुपये ले गए थे। 
विज्ञापन


डॉक्टर ने दवाई लिखकर ऑपरेशन के लिए शुक्रवार को बुलाया। चंद्र सिंह 1400 रुपये की दवाई लेकर वापस आ गए। घर आने के बाद कार अंदर खड़ी कर दी। गेट बंद करने लगे तो एक युवक ने आकर जेब पर झपटा मारा और डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। साथ ही नीचे गिरे मोबाइल को भी छीनकर भागने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्र सिंह ने विरोध किया तो आसपास के दो युवक भी आ गए और युवक पैदल ही मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी। आर्य नगर थाना पुलिस व सीआईए की टीम मौके पर पहुंची और चंद्र सिंह के बयान दर्ज किए। साथ ही नजदीक की बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। पुलिस को फुटेज में दिखाई दिया कि युवक शिकायतकर्ता से विवाद कर रहा है। कुछ युवक आसपास खड़े हैं।  

पुलिस को लूट की सूचना मिली थी। बैंक कॉलोनी निवासी चंद्र सिंह सहरावत से पूछताछ करने के बाद पता चला कि उनका दादरी के युवक से पैसे का लेन-देन है। अभी किसी तरह की एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। - वीरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, आर्य नगर। 

 

मामले की पुलिस जांच कर रही है, लेनदेन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। - गोरखपाल राणा, डीएसपी, मुख्यालय।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed