फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case registered against three Congress workers after video of firing went viral

Punjab: पहले आप और अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर केस, हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर पुलिस का एक्शन

Sat, 02 Mar 2024 05:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 02 Mar 2024 05:50 PM IST
सार

पंजाब की जीरा पुलिस ने दो दिन में दो बड़े एक्शन लिए हैं। पहले दिन हवाई फायरिंग के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के तीन कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया। वहीं दूसरे दिन कांग्रेस कार्यकर्ता का फायरिंग करते वीडियो वायरल होने पर तत्काल केस दर्ज किया।

विज्ञापन
Case registered against three Congress workers after video of firing went viral
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीरा पुलिस ने जीरा विधानसभा के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा के पीए समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये लोग किसी शादी समारोह में पिस्तौल से हवाई फायरिंग कर डांस कर रहे थे। नियम के मुताबिक डिप्टी कमिश्नर ने शादी समारोह में हवाई फायरिंग करने पर पाबंदी लगाई हुई है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश कटारिया के पीए समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। ये लोग भी सगाई समारोह में हवाई फायरिंग कर रहे थे।

विज्ञापन


जीरा पुलिस गश्त कर रही थी। उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो मिला। इसमें एक शादी समारोह में तीन लोग डांस करते वक्त पिस्तौल से हवाई फायरिंग कर रहे थे। इस वीडियो की जांच करने पर तीनों लोगों की पहचान की गई। ये तीनों कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। पुलिस ने पूर्व विधायक के पीए आरोपी आकाशदीप सिंह उर्फ रूबल निवासी कोटइशेखां, गुरपिंदर सिंह निवासी कच्चा गादड़ी वाला व गोलू निवासी लोहके के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। अभी तीनों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने आप कार्यकर्ताओं के एक समारोह में हवाई फायरिंग करने का वीडियो साझा किया था। थाना जीरा सदर पुलिस ने शुक्रवार को ही आप के तीन कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद आप कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब पुलिस ने इस मामले में भी तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed