फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case registered against Rajasthan Police SI Naina in Rohtak

Haryana: कुश्ती खिलाड़ी नैना के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस को देख खिड़की से फेंकी दो पिस्तौल, हिरासत में

Fri, 03 Mar 2023 10:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 Mar 2023 10:53 PM IST
सार

सिटी थाना के एएसआई प्रदीप कुमार ने गुरुवार को शिकायत दी कि दिल्ली मोहन गार्डन थाना पुलिस अपहरण के केस में वांछित बोहर निवासी सुमित नांदल की तलाश में रोहतक आई थी। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर सनसिटी हाइट्स के फ्लैट नंबर सी/1002 पर दबिश दी। फ्लैट का दरवाजा एक लड़की ने खोला। उसने पुलिस को देख हाथ में लिए दो पिस्तौल फ्लैट की खिड़की से नीचे फेंक दी।

विज्ञापन
Case registered against Rajasthan Police SI Naina in Rohtak
नैना की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा केसरी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी एवं राजस्थान पुलिस की सब इंस्पेक्टर नैना के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। वह सुताना जिला पानीपत की रहने वाली हैं और सनसिटी हाइट्स में किराये के फ्लैट में रहती हैं। गुरुवार शाम को दिल्ली पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित बोहर निवासी सुमित नांदल की तलाश में नैना के फ्लैट में दबिश दी।

विज्ञापन


आरोप है कि नैना ने पुलिस को देख फ्लैट की खिड़की से दो पिस्तौल नीचे फेंकी। पुलिस को सुमित नांदल तो नहीं मिला लेकिन आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर नैना को हिरासत में ले लिया। दिल्ली पुलिस को आरोपी की लोकेशन सनसिटी हाइट्स नैना के फ्लैट की मिली थी। डीएसपी मुख्यालय डॉ. रवींद्र ने बताया कि आरोपी एसआई नैना को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


सिटी थाना के एएसआई प्रदीप कुमार ने गुरुवार को शिकायत दी कि दिल्ली मोहन गार्डन थाना पुलिस अपहरण के केस में वांछित बोहर निवासी सुमित नांदल की तलाश में रोहतक आई थी। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर सनसिटी हाइट्स के फ्लैट नंबर सी/1002 पर दबिश दी। फ्लैट का दरवाजा एक लड़की ने खोला। उसने पुलिस को देख हाथ में लिए दो पिस्तौल फ्लैट की खिड़की से नीचे फेंक दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह नैना निवासी सुताना जिला पानीपत की रहने वाली है। नीचे जाकर पुलिस ने पिस्तौल कब्जे में लिया लेकिन वह खाली थी। नैना दोनों पिस्तौल का लाइसेंस भी नहीं दिखा सकी। इस पर सिटी पुलिस ने आर्म्स एक्ट 25(1) के तहत केस नंबर 185 दर्ज कर लिया। आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी नैना खेल कोटे से राजस्थान पुलिस में एसआई लगी थी। फिलहाल 2018 से रोहतक में रहकर कुश्ती की प्रैक्टिस करती हैं। इसके लिए सनसिटी हाइट्स में किराये पर फ्लैट ले रखा है।

मोखरा में पुलिस की दबिश
दिल्ली पुलिस के वांछित अभियुक्त सुमित नांदल की तलाश में गुरुवार रात 11 बजे रोहतक की सीआईए द्वितीय ने मोखरा गांव में दबिश दी। आरोप है कि जब पुलिस ने नांदल को पकड़ने का प्रयास किया तो तपा प्रधान रामकिशन ने 15-20 ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस की कार्रवाई में बाधा डाली। बहु अकबरपुर थाने में रामकिशन मोखरा समेत 20 लोगों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं।

सिविल वर्दी में आई पुलिस, उन्हें नहीं पता था वांछित है सुमित
सुमित नांदल को पहले से जानते हैं लेकिन यह पता नहीं था कि वह दिल्ली पुलिस का वांछित है। देर रात सिविल वर्दी में कुछ लोग आए और धर-पकड़ करने लगे। उस समय वह अपने कमरे में थे। उन्हें नहीं पता था कि पुलिस दबिश दे रही है। ऐसे में वह पूरी तरह बेकसूर हैं। - रामकिशन मोखरा, प्रधान तपा।

2021 में दर्ज हुआ था 20 लाख की उगाही और तीन लाख की वसूली का केस
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, दिल्ली के उत्तम नगर निवासी पंकज कुमार ने जुलाई 2021 में मोहन गार्डन थाने में अपहरण कर 20 लाख की उगाही और तीन लाख की वसूली का केस दर्ज कराया था। वह अपने दोस्त ऋषभ के साथ मोहन गार्डन रोड पर कार में बैठा था।

कुछ युवक आए और अपहरण करके रोहतक ले गए। उनमें एक युवक खुद को बोहर निवासी सुमित नांदल बता रहा था। उसे बाबा मस्तनाथ की मूर्ति के नजदीक एक बड़े मकान में ले गए। उसका मुंह पानी में डूबोया। मारपीट करके दिल्ली ले जाकर तीन लाख रुपये वसूले। 17 लाख जल्द न देने पर धमकी दी। उसे सड़क किनारे छोड़ दिया गया। उसका दोस्त उसे घर छोड़कर गया। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
 

पानीपत जिले के गांव सुताना निवासी नैना के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पूछताछ जारी है लेकिन गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोपी राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर है। डॉक्टर रवींद्र, डीएसपी मुख्यालय रोहतक पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed