फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case of loot cash and jewelry at gunpoint from goldsmith in kapurthala

Punjab: गन प्वाइंट पर सुनार से 35 लाख की नकदी और गहने लूटे, कपूरथला में हुई वारदात, पुलिस मान रही संदिग्ध

Thu, 04 May 2023 12:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नडाला/कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नडाला/कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 04 May 2023 12:57 PM IST
सार

पुलिस को दिए बयान में संतोख सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ ढिलवां रोड राधा स्वामी सत्संग घर के समीप पहुंचा तो उसकी कार के आगे एक कार जा रही थी। आगे जा रही कार के चालक ने एकदम से ब्रेक लगा दी। जिससे उन्हें भी कार रोकनी पड़ी।जैसे ही उसने कार रोकी तो आगे वाली कार में से मुंह बांधे दो नौजवान उतरे।

विज्ञापन
Case of loot cash and jewelry at gunpoint from goldsmith in kapurthala
मामले की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

कार में सवार होकर परिवार समेत अमृतसर जा रहे सुनार से गन प्वाइंट पर 35 लाख रुपये की नकदी और गहने लूटने का मामला सामने आया है। घटना नडाला-ढिलवां रोड के पास हुई। थाना सुभानपुर की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही एसपी-जांच, डीएसपी भुलत्थ के साथ थाना ढिलवां, थाना सुभानपुर, थाना भुलत्थ व थाना बेगोवाल की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है, जिससे घटना की सच्चाई का पता चल सके, क्योंकि पुलिस को लूट की कहानी पर संदेह है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में संतोख सिंह निवासी गली आवेवाली गेट भगतांवाला अमृतसर हाल निवासी जलालपुर होशियारपुर ने बताया कि वह अपनी पत्नी बलविंदर कौर व बच्चों के साथ कार (पीबी-07एपी-8182) में जलालपुर से वाया नडाला होकर ढिलवां रोड राधा स्वामी सत्संग घर के समीप पहुंचा तो उसकी कार के आगे एक कार जा रही थी। उसकी पत्नी ने हाथ में पर्स पकड़ा हुआ था, जिसमें 35 लाख रुपये नकद थे। इसी दौरान आगे जा रही कार के चालक ने एकदम से ब्रेक लगा दी। जिससे उन्हें भी कार रोकनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही उसने कार रोकी तो आगे वाली कार में से मुंह बांधे दो नौजवान उतरे। इनमें से एक के हाथ में पिस्तौल थी। इन दोनों युवकों ने उसकी पत्नी से पर्स छीन लिया और गन प्वाइंट पर उसकी पत्नी की बालियां, अंगूठी व सोने के कड़े आदि उतरवा लिए। उसने बताया कि लुटेरे सारा सामान लूट कर ढिलवां की तरफ फरार हो गए। उसने बताया कि लुटेरों की गाड़ी का नंबर पीबी-65एबी-2606 था। लूट की सूचना मिलते ही एसपी-जांच हरविंदर सिंह, डीएसपी भुलत्थ सुखनिंदर सिंह, थाना सुभानपुर एसएचओ हरदीप सिंह, थाना ढिलवां प्रभारी हरजिंदर सिंह, थाना बेगोवाल एसएचओ दीपक शर्मा व थाना भुलत्थ प्रभारी गौरव धीर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थाना सुभानपुर में लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच पड़ताल तेज कर दी है। 


डीएसपी भुलत्थ सुखनिंदर सिंह ने कहा कि मामला संदेहास्पद लग रहा है। पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ लीड मिली हैं, जल्द मामले का खुलासा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed