फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case filed on two accused in case of burning woman to death

जेठ ने महिला से की छेड़छाड़, विरोध जताया तो तेल डाल लगा दी आग, दिल दहला देगी वारदात

Sat, 12 Oct 2019 12:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरवाला (हिसार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरवाला (हिसार) Published by: ajay kumar Updated Sat, 12 Oct 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Case filed on two accused in case of burning woman to death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

क्षेत्र के एक गांव में जेठ ने अपने भाई की पत्नी से छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध जताया तो आरोपी व उसकी मां ने तेल डालकर महिला को आग के हवाले कर दिया। तीन सप्ताह से अस्पताल में भर्ती महिला की मौत हो गई। पुलिस ने घायलावस्था में महिला के बयान पर उसके जेठ व सास के खिलाफ केस दर्ज किया।

विज्ञापन


इससे पहले पुलिस ने आरोपी पर 354ए व 307 के तहत केस दर्ज किया था, लेकिन महिला की मौत के बाद इसमें हत्या की धारा जोड़ दी गई है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश के मुताबिक महिला ने पुलिस को बयान दिया था कि 18 सितंबर को वह खेत में जा रही थी। इस दौरान उसका जेठ भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि महिला के जेठ ने उससे जबरदस्ती करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। बाद में जब महिला के पति ने आरोपी को इस बारे कहा तो वह झगड़ा करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के अनुसार बाद में आरोपी व उसकी मां ने उस पर तेल डालकर आग लगा दी, जिस वह बुरी तरह झुलस गई। झुलसी महिला का हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई। महिला के दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed