{"_id":"56f2b2294f1c1b024ff14d24","slug":"case-filed-on-rpf-employes-accident-train-accident-jalandhar-accident-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों को ट्रेन से धक्का मारने पर RPF के 4 मुलाजिमों पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों को ट्रेन से धक्का मारने पर RPF के 4 मुलाजिमों पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर।
Updated Fri, 25 Mar 2016 09:14 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन के स्पेशल कोच में बैठे दो युवकों को धक्का मारकर गिराने वाले आरपीएफ के चार मुलाजिमों के खिलाफ जीआरपी ने केस दर्ज कर लिया है। ये चारों आरोपी मुलाजिम जालंधर कैंट स्थित आरपीएफ चौकी में तैनात हैं। जीआरपी के अधिकारियों अनुसार जांच पूरी होने के बाद ही आरोपी मुलाजिमों को गिरफ्तार किया जाएगा।
मंगलवार को जालंधर कैंट स्टेशन पर आई अमृतसर एक्सप्रेस (डुप्लीकेट हावड़ा) के स्पेशल कोच पर बैठे दो युवकों को आरपीएफ स्टाफ ने ट्रेन के नीचे फेंक दिया था। इससे दोनों युवक साथ वाले ट्रैक से गुजर रहे इंजन की चपेट में आ गए थे। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृतक की पहचान अजनाला के गांव बलड़वाल के रहने वाले मुख्तियार सिंह (19) के रूप में हुई थी। घायल युवक दिलबाग सिंह उर्फ कुलवंत सिंह (20) भी अजनाला के दोनेवाल गांव का रहने वाला है।
दिलबाग सिंह का जालंधर कैंट के जोहल अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉ. जौहल ने कहा कि दिलबाग सिंह के पेट में खून भर गया था। उसका इलाज कर दिया गया। अभी यवक की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन उसे अभी आईसीयू में रखा गया है। जीआरपी जालंधर थाने के प्रभारी धर्मेंद्र कल्याण ने कहा कि जालंधर कैंट स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के एएसआई सुरिंदर सिंह, हेड कांस्टेबल भूपिंदर सिंह और कांस्टेबल अमनदीप के अलावा एक अज्ञात मुलाजिम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अभी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही बनती अगली कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि डिब्बे में बैठे अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलवाया जा सकता है।
विज्ञापन
लोगों के बयान को दर्ज किया जाएगा। इस मामले के सभी पहलुओं के आधार पर जांच होगी। जीआरपी के एसपी लखविंदर सिंह खैहरा ने कहा कि बयान दर्ज करवाने वाले युवकों से आरोपी मुलाजिमों की पहचान करवाई जाएगी। इसके बाद बनती कार्रवाई होगी। मृतक युवक मुख्तियार सिंह के पिता जग्गा सिंह ने कहा कि उसके दो बेटे हैं। बड़ा जगतार सिंह और दूसरा मुख्तियार सिंह। मुख्तियार 12वीं पास है और हाल ही में आर्मी में चुना गया था और नियुक्ति पत्र लेने के लिए अमृतसर से लुधियाना गया था।
पिता ने कहा कि पांच दिन पहले ही उसका नतीजा आया था। मंगलवार को उसे लुधियाना में आर्मी दफ्तर से नियुक्ति पत्र मिलना था। होली होने के कारण मंगलवार को कोई भी काम नहीं हुआ, जिस कारण वे लुधियाना से हावड़ा एक्सप्रेस से वापस आ रहा था। उसके साथ गांव के कुछ अन्य युवक भी थे। घायल दिलबाग सिंह भी 12वीं पास हैं और सेना में जाना चाहता था। उसका सपना मेजर बनने का था।
आरोपी मुलाजिम नहीं किए गए सस्पेंड
आरपीएफ जालंधर थाने के एसआई हरजीत सिंह ने कहा कि युवकों को धक्का मारने के आरोपों में घिरे किसी भी आरपीएफ मुलाजिमों को अभी सस्पेंड नहीं किया गया है। अभी मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।