{"_id":"5e25aec98ebc3e4b41026f29","slug":"case-filed-against-seven-accused-of-blackmailing","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैकमेलिंगः पुलिसवाले बताकर शख्स को किया निर्वस्त्र, फिर महिला संग बनाया वीडियो और...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ब्लैकमेलिंगः पुलिसवाले बताकर शख्स को किया निर्वस्त्र, फिर महिला संग बनाया वीडियो और...
Mon, 20 Jan 2020 10:34 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सिटी पुलिस ने एक व्यक्ति को निर्वस्त्र कर महिला संग अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। व्यक्ति को निर्वस्त्र करने वाले तीन आरोपी खुद को पंजाब पुलिस का मुलाजिम बता रहे थे। आरोपियों ने व्यक्ति से एटीएम कार्ड व नगदी छीन ली और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर और धनराशि की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
घटना शहर की हाउसिंग बोर्ड कालोनी के एक मकान में घटी है। मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई शर्मा सिंह के मुताबिक पीड़ित अमरजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि कुछ दिनों पहले फिरोजपुर शहर में एक महिला के साथ उसकी जान पहचान हुई थी। पंद्रह जनवरी को वह फिरोजपुर शहर आया तो उसे महिला मिल गई और कहने लगी कि उसे उसकी दोस्त के घर छोड़ दो।
विज्ञापन
उसने महिला को हाउसिंग बोर्ड कालोनी में उसकी दोस्त के घर छोड़ दिया। महिला ने उसे घर में बैठने को कहा और एक महिला उसके लिए चाय बनाकर ले आई। बकौल अमरजीत वह चाय पी रहा था कि तीन व्यक्ति आए, जिनमें से एक ने खाकी पगड़ी पहनी थी, तीनों खुद को पंजाब पुलिस का मुलाजिम बताने लगे। तीनों व्यक्तियों ने उसे डरा धमका कर उसे निर्वस्त्र कर दिया और महिला संग उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगे और उससे पर्स छीन लिया। पर्स में चार हजार रुपये थे और एटीएम कार्ड भी ले लिया। यही नहीं आरोपियों ने उसके एटीएम कार्ड से 25 हजार रुपये निकलवा लिए। आरोपियों ने उससे खाली कागज पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। अमरजीत का कहना है कि अब भी आरोपी उसे फोन कर धमकी देते है कि धनराशि नहीं दी तो अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। पुलिस ने अमरजीत के बयान पर आरोपी दो महिलाओं, सुखा सिंह, अमनदीप, दीपू, टिंकू को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।