फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case filed against eight including retired DDPO in Panchayat land scam in Pathankot

Punjab: पठानकोट में पंचायत जमीन घोटाले में रिटायर डीडीपीओ समेत आठ पर केस दर्ज, दो महिला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Aug 2023 11:49 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पठानकोट
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पठानकोट Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Aug 2023 11:49 PM IST
सार

कांग्रेस सरकार में भी कुछ राजनीतिक लोग ये जमीन खरीदना चाहते थे। गोल पंचायत के सरपंच सुनील कुमार ने 2 अप्रैल 2021 को एसएचओ तारागढ़ और डीडीपीओ पठानकोट को शिकायत दी थी कि भट्टियां की जमीन पर अवैध खनन हो रहा है।

विज्ञापन
Case filed against eight including retired DDPO in Panchayat land scam in Pathankot
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो का कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पठानकोट में हुए 734 कनाल व एक मरले पंचायती जमीन घोटाले में सेवामुक्त जिला विकास व पंचायत अफसर (डीडीपीओ) कुलदीप सिंह व सात अन्य पर केस दर्ज कर दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान इंद्रदीप कौर निवासी फिरोजपुर व भारती बांटी निवासी कृष्णा नगर के रूप में हुई। जबकि अन्य आरोपियों में वीना परमार निवासी कृष्णा नगर होशियापुर, तरसेम रानी निवासी गुरदासपुर, बलविंदर कौर व मनजीत कौर निवासी तारागढ़ पठानकोट और प्रवीन कुमारी निवासी कलानौर की तलाश में विजिलेंस छापेमारी कर रही है। 

विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश रचने व भ्रष्टाचार निरोधी एक्ट की धारा में विजिलेंस ब्यूरो के अमृतसर थाने में केस दर्ज किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो के मुताबिक यह मामला इसी साल फरवरी माह का है। उस समय में सेवा मुक्त जिला विकास व पंचायत अफसर कुलदीप सिंह के पास ही एडीसी (डी) पठानकोट का चार्ज था। 
विज्ञापन


27 फरवरी 2023 को आरोपी ने वीना परमान व अन्य बनाम गांव पंचायत गांव गोल ब्लॉक नरोट जैमल सिंह जिला पठानकोट के मामले में निजी लोगों के हक में फैसला सुनाया था। इस गलत फैसले की वजह से 734 कनाल व एक मरला पंचायती जमीन निजी लोगों के नाम पर तब्दील हो गई, जिससे लोगों को फायदा पहुंचा। यह सारी कार्रवाई उन्होंने अपनी रिटायरमेंट से ठीक एक दिन पहले की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बढ़ी मामले की जांच आगे

ब्लॉक नरोट जैमल सिंह के गांव गोल में एडीसी कुलदीप सिंह जमीन के फैसले की जानकारी जब गांव के सरपंच को मिली तो उन्होंने गत दो मार्च को तत्कालीन ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को शिकायत की। इस दौरान धालीवाल का विभाग बदल जाने से मामला लटक गया लेकिन शिकायतों के बाद ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक ने आदेश पर स्टे लगाते हुए पूरे मामले में रिटायर्ड एडीसी कुलदीप सिंह की भूमिका की जांच कराई तो सारा मामला खुल गया।

कांग्रेस सरकार के समय में दर्ज हुआ था केस

कांग्रेस सरकार में भी कुछ राजनीतिक लोग ये जमीन खरीदना चाहते थे। गोल पंचायत के सरपंच सुनील कुमार ने 2 अप्रैल 2021 को एसएचओ तारागढ़ और डीडीपीओ पठानकोट को शिकायत दी थी कि भट्टियां की जमीन पर अवैध खनन हो रहा है। इस पर डीडीपीओ पठानकोट के एसएसपी को लिखे पत्र पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अवैध खनन का पर्चा 7 अप्रैल 2021 को दर्ज किया गया था लेकिन इसके 2 दिन बाद ही 9 अप्रैल को गांव के सरपंच सुनील कुमार के खिलाफ ही अवैध खनन का पर्चा दर्ज करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed