फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   case false of rape after love marriage

लव मैरिज़ के बाद युवती ने चली ये चाल, लेकिन हो गई गलती

Sat, 06 May 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sat, 06 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
case false of rape after love marriage
लव मैरिज़ के बाद धोखा - फोटो : Demo Pic
लव मैरिज़ के बाद ज़िंदगी में एक दूसरे की मुश्किलें खत्म करने की बजाए युवती ने ऐसा खेल खेला कि अच्छे से अच्छा शख्स भी ठगा रह जाए। उसने ऐसी हरकत डाली, जिसका दांव खुद उस पर अब भारी पड़ा है।
विज्ञापन


एक युवती और एक युवक के बीच प्रेम संबंध था। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। बाद में दोनों के बीच विवाद हो गया तो युवती ने प्रेमी पर दुष्‍कर्म का आरोप लगा दिया। उसने युवक के परिवार को भी लपेटे में ले लिया। बाद में सारे मामले का खुलासा हो गया। अब युवती को अपना यह दांव खुद पर ही भारी पड़ गया है।
विज्ञापन


प्रेम विवाह करने के बाद दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज कराने वाली इस युवती को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मीनाक्षी वाईके बहल ने को सात साल की कैद सुनाई है। उसे 10 हजार रुपये जुर्माना भी भरना होगा, अगर जुर्माना नहीं भरी जाता तो तो छह महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लगा आरोप और ऐसे धूल गए दाग

case false of rape after love marriage
लव मैरिज़ के बाद धोखा - फोटो : Demo Pic
रोहतक के इंदिरा कॉलोनी निवासी युवती ने जून 2015 में कॉलोनी के ही संजय के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। संजय के परिवार के आठ सदस्यों को भी साजिश रचने के आरोप में नामजद किया गया था। अदालत में पूरे मामले को खुलासा हो गया और युवती का झूठ पकड़ा गया।

युवती ने संजय पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे, लेकिन संजय ने प्रेम-विवाह करने के सुबूत पेश कर दिए और साल 2015 में उस केस के सभी अभियुक्त बरी हो गए। उसी दिन संजय ने अदालत में युवती के खिलाफ मानहानि का केस चलाने की अर्जी दी।

दालत ने उसकी अर्जी मंजूर कर ली। युवती इसके बाद दूसरी शादी कर चुकी है। जिसके बाद अब कोर्ट ने युवती को 7 साल की सज़ा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed