फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case against three for uploading photo of child with weapon on social media in Amritsar

अमृतसर में पुलिस का एक्शन: आठ वर्षीय बच्चे की हथियार संग फोटो की अपलोड, पिता समेत तीन पर केस

Fri, 25 Nov 2022 10:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 25 Nov 2022 10:42 PM IST
सार

डीएसपी ने बताया कि यह फोटो पुरानी है। उन्होंने बताया कि इसमें सिर्फ वयस्क लोगों के खिलाफ ही केस दर्ज किया गया है, बच्चे का नाम एफआईआर में शामिल नहीं। उन्होंने बताया कि इसके लिए बच्चे का पिता ही जिम्मेदार है।

विज्ञापन
Case against three for uploading photo of child with weapon on social media in Amritsar
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अमृतसर में कत्थूनंगल पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर आठ साल की बच्चे की हथियारों संग तस्वीर अपलोड करने के मामले में बच्चे के पिता समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में बच्चे का नाम शामिल नहीं किया गया। डीएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि बच्चे का नाम एफआईआर में नहीं है और इसकी जिम्मेदारी बच्चे के पिता पर आती है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कत्थूनंगल थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की फेसबुक प्रोफाइल पर उसकी, उसके बड़े बेटे और एक अन्य व्यक्ति विक्रमजीत सिंह की हथियारों के साथ फोटो अपलोड की गई थी। इस तस्वीर में आठ साल का बच्चा भी हथियार के साथ दिखाई दे रहा है। कत्थूनंगल पुलिस ने मामला संज्ञान में आने के बाद तस्वीर में दिख रहे तीनों वयस्क लोगों पर केस दर्ज कर दिया है। हालांकि इसमें आठ साल के बच्चे पर भी कार्रवाई किए जाने की चर्चा रही। 
विज्ञापन


डीएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर हथियारों के साथ तस्वीरें अपलोड करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का अभियान जारी है। इस अभियान के तहत इंटरनेट मीडिया पर एक तस्वीर पाई गई। इसमें एक व्यक्ति, उसका आठ साल का बच्चा, बच्चे का बड़ा भाई और एक अन्य व्यक्ति विक्रमजीत सिंह हथियार के साथ दिखाई दे रहा है। डीएसपी ने बताया कि यह फोटो पुरानी है। उन्होंने बताया कि इसमें सिर्फ वयस्क लोगों के खिलाफ ही केस दर्ज किया गया है, बच्चे का नाम एफआईआर में शामिल नहीं। उन्होंने बताया कि इसके लिए बच्चे का पिता ही जिम्मेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed