{"_id":"e6d04196b35433bb5023d1c910a5d9fa","slug":"car-mirror-breaking-of-punjab-university-student-leader-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में छात्र नेता की कार का शीशा तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीयू में छात्र नेता की कार का शीशा तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 21 Aug 2014 02:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में लाइब्रेरी के बाहर खड़ी एनएसयूआई के सीनियर नेता मनोज लुबाना की कार का किसी ने शीशा तोड़ दिया। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उक्त कार्रवाई को जीजीएसयू के समर्थकों ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन
गौर हो कि बीती रात भी लड़कियों की सुविधाओं की मांगो को लेकर देर रात एनएसयूआई के नेता और कार्यकर्ता हॉस्टल नंबर 4 कस्तूरबा हॉल के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान वहां पूसू और जीजीएसयू के समर्थक और छात्र नेता पहुंचे। छेड़खानी और लड़कियों पर कमेंट करने को माहौल एकाएक गरम हो गया और दोनों पक्षों में जबरदस्त लात घूंसे चलने लगे। तनावपूर्ण और हिंसक घटना होने के बाद आनन फानन पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
मांगों को लेकर 3 लड़कियां भूख हड़ताल पर
सुविधाओं की मांग को लेकर पीयू कैंपस में आज एनएसयूआई की 3 छात्राएं भूख हड़ताल पर बैठी हैं। डीएसडब्ल्यू (डीन स्टूडेंट वेलफेयर) प्रो. नंदिता दास मौके पर आईं और छात्राओं से मांगपत्र लिया।
प्रो. नंदिता ने बताया कि उन्हें छात्राओं का मांगपत्र मिल गया है। छात्राओं की मांगों पर विचार किया जाएगा। उधर, छात्राओं का कहना है कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी, भूख हड़ताल जारी रहेगी।