फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car driver hit the lady constable, serious injured

महिला कांस्टेबल को टक्कर मार कार चालक फरार

Thu, 31 Dec 2015 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 31 Dec 2015 11:39 AM IST
विज्ञापन
Car driver hit the lady constable, serious injured

सेक्टर-18/19 की लाइट प्वाइंट पर बुधवार शाम ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक महिला कांस्टेबल को कार सवार युवक टक्कर मारकर फरार हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की मदद से घायल कांस्टेबल को पीजीआई में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन


वहां उसकी हालत हेड इंजरी के कारण गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को महिला कांस्टेबल निक्की और हेड कांस्टेबल तेजबीर की ड्यूटी सेक्टर 18/19 के लाइट प्वाइंट पर थी। इसी दौरान पंजाब नंबर की निशान कार में चार युवक जा रहे थे।
विज्ञापन


लेकिन, चालक को मोबाइल पर बात करते देखकर महिला कांस्टेबल ने रुकने का इशारा किया। चालक कार की रफ्तार बढ़ाकर सामने खड़ी महिला कांस्टेबल को टक्कर मारकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मौके पर खड़ी दूसरी महिला हेड कांस्टेबल ने आरोपियों के कार का नंबर नोट कर लिया था। सूचना मिलने के बाद मौके पर एसएसपी, डीएसपी ईस्ट, डीएसपी ट्रैफिक और पुलिस टीम पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed