फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car Accident in Punjab, 2 Sirsa Dera Sacha Sauda Devotees Dead

हादसे में दो सिरसा डेरा प्रेमियों की मौत

Sat, 08 Nov 2014 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Sat, 08 Nov 2014 04:38 PM IST
विज्ञापन
Car Accident in Punjab, 2 Sirsa Dera Sacha Sauda Devotees Dead

पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। यहां कार के पलटने से सिरसा डेरा सच्चा सौदा के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वे डेरा में सेवा करके लौट रहे थे। मरने वालों में एक बुजुर्ग महिला और एक नौजवान शामिल है।

विज्ञापन


हादसा गांव बनावाली व माखा के बीच रास्ते मे हुआ। वे मानसा से गांव की ओर जा रहे थे। मरने वालों की पहचान सतवंत सिंह उर्फ बल्ली (21) पुत्र दर्शन सिंह वासी दलियावाली मानसा और गुरदेव कौर (60) पत्नी जगदेव सिंह वासी कर्मगढ़ औतावाली के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि हादसा किसी पशु से टकराने से हुआ है। टक्कर लगने से गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और गाड़ी पलट गई। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोडकिया थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सिविल अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed