फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car Accident in Mohali, Lady Dead

पति को देखने अस्पताल गई, खुद की सांसें छूट गई

Thu, 06 Nov 2014 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 06 Nov 2014 09:44 AM IST
विज्ञापन
Car Accident in Mohali, Lady Dead

नाइपर रोड पर सेक्टर-67/68 के लाइट प्वाइंट पर बुधवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान जीरकपुर के सावित्री ग्रीन निवासी लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वह सेक्टर-69 स्थित एक अस्पताल में दाखिल अपने पति से मिलकर लौट रही थीं। इस दौरान उनकी कार को एक फार्च्यूनर गाड़ी ने टक्कर मारी। हादसे के दौरान उसका बेटा भी उसके साथ था।
विज्ञापन


एक हादसा इतना जबरदस्त था कि धमाके की आवाज सुनकर सड़क के साथ लगते घर में सो रहे एनआरआई शाहदीप सिंह संधू की नींद खुल गई। वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचा, लेकिन तब तक फार्च्यूनर कार चालक मौके से फरार हो चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई जाते हुए दम तोड़ दिया

Car Accident in Mohali, Lady Dead

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। साथ ही कार में सवार घायल मां-बेटे को को फेज-छह अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रेफर किया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शाहदीप सिंह संधू ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 3:20 बजे उन्होंने जोर से धमाके की आवाज सुनी।

जब घर के बाहर आकर देखा तो पाया कि दो कारों में जबरदस्त टक्कर हुई है। सफेद रंग की फार्च्यूनर कार का चालक मौके से फरार हो गया। जब वह घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि कार में एक महिला और युवक सवार थे, जो कि गंभीर रूप से घायल थे।

उन्होंने उसी समय पुलिस कंट्रोल रूम और मेडिकल सहायता के लिए 108 नंबर एंबुलेंस पर कॉल की, लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। उन्होंने पुलिस की सहायता से घायलों को क्षतिग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला और अपनी गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed