{"_id":"5b5f520a4f1c1b4b748b7b61","slug":"cantor-and-school-van-collide-12-students-injured-in-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जरः सड़क पार करते समय कैंटर और स्कूल वैन में टक्कर, 12 छात्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झज्जरः सड़क पार करते समय कैंटर और स्कूल वैन में टक्कर, 12 छात्र घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर गांव सिलानी के बाईपास के निकट स्कूल वैन और कैंटर की टक्कर हो गई। टक्कर के चलते वैन में सवार 10 छात्र घायल हो गए। जिन्हें सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल वैन चालक बाईपास चौक क्रास कर रहा था। इसी दौरान बाईपास से गुजर रहे एक कैंटर की चपेट में स्कूल वैन आ गई। स्कूल वैन के चपेट में आने से उसमें सवार 10 बच्चे तथा चालक घायल हो गया। स्कूल वैन को बचाने के प्रयास में कैंटर बाईपास के साथ लगे गंदे नाले में जा गिरा। जिसके चलते मुजफ्फरनगर निवासी कैंटर चालक पोपीन भी घायल हो गया।
घायलों को सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शी संदीप ने बताया कि स्कूल वैन में 18 बच्चे थे, जिनके बैग उसने वैन में से उतारे हैं। स्कूल वैन चालक बाईपास पर ध्यान दिए बिना ही सड़क पार कर रहा था, इसी के चलते हादसा हुआ है।
विज्ञापन
-ये बच्चे हुए घायल
1. सिलानी गांव निवासी केजी की छात्रा अनु
2. सिलानी गांव निवासी रीतिक
3. छुड़ानी गांव निवासी कक्षा तीन की छात्रा भावना
4. कक्षा आठ का छात्र मोहित
5. कक्षा नौ का छात्र हर्ष
6. कक्षा नौ का छात्र दक्ष
7. सिलानी गांव निवासी कक्षा आठ छात्र ओबिन
8. सिलानी गांव निवासी कक्षा पांच छात्रा निशिका
9. सिलानी गांव निवासी कक्षा दो छात्र मन
10. सिलानी गांव निवासी कक्षा दो छात्र मनीष
हादसे के बाद एक बार टूटती है नींद
बड़ी घटना होने के बाद अधिकारियों की नींद केवल एक बार के लिए टूटती है। उसके बाद फिर से वहीं रवैया शुरू हो जाता है। स्कूली बसों को नियमों की ताक पर रखकर चलाया जा रहा है। बसों में छात्रों की संख्या क्षमता से अधिक रखी जाती है, जिसका खामियाजा हादसा होने पर भुगतनी पड़ती है। बसों की जांच के लिए शिक्षा विभाग व आरटीए की तरफ से काफी समय से कोई अभियान नहीं चलाया गया है।
डीसी ने दिए जांच के आदेश
स्कूल वैन के हादसे में घायल हुए छात्रों का हालचाल जानने के लिए डीसी सोनल गोयल सोमवार को साढे़ दस बजे सामान्य अस्पताल में पहुंची। जहां पर चिकित्सकों से उनकी स्थिति पूछी तथा उन्हें बच्चों को बेहतर ट्रीटमेंट देने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीसी ने पूरे मामले की जांच के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि वे जांच कराएंगे कि इस मामले में किसकी लापरवाही रही है ।
हादसे की जांच के लिए बीईओ झज्जर को जिम्मेदारी दी गई है। बुधवार को वे जांच रिपोर्ट सौंपेंगे, जिसके आधार पर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रूटीन जांच अभियान भी विभाग की ओर से चलाया जाएगा।