फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cameras that betrayed the thieves, this time they are only eliminated

जिन कैमरों ने चोरों का पकड़वाया, इस बार उनका ही किया सफाया

Sun, 25 Dec 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 25 Dec 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Cameras that betrayed the thieves, this time they are only eliminated
सीसीटीवी - फोटो : Demo pic

जिन कैमरों ने चोरों को पकड़वाया था इस बार उसी को चोर ले उड़े। घटना 21 दिसंबर की रात एक बजकर 8 मिनट की है। यह वाक्या गांव धनास में घटी है।

विज्ञापन


यह घटना तब घटी है जब पुलिस ने लोगों को सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। ग्राम पंचायत की ओर से सीसीटीवी चोरी होने की सूचना पुलिस को शिकायत भेज दी गई है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत धनास के सरपंच कुलजीत सिंह संधू कर का कहना है कि डेढ़ वर्ष पहले गांव धनास में 83 हजार रुपये की लागत से दो जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। एक कैमरा संपर्क सेंटर के पास चौराहे पर और दूसरा गुरु रविदास गुरुद्वारा के पास।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ने दी पुलिस को शिकायत

Cameras that betrayed the thieves, this time they are only eliminated
पु‌लिस - फोटो : file photo

चोरों ने संपर्क सेंटर के पास चौराहे पर लगा कैमरों को उड़ा ले गए। कुलजीत सिंह संधू का कहना है कि इसी कैमरे की जद में आए चार चोरों को पकड़ा गया है। गांव में काफी चोरियां बढ़ गई थी। 

संपर्क सेंटर के शीशे भी चोरों ने तोड़ दिए थे। इसी को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत ने लोगों की मांग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए। ग्राम पंचायत की ओर से गांव में पुलिस गश्त बढ़ाने और बीट बॉक्स लगाने की मांग की गई है।

सरपंच कुलजीत सिंह संधू ने बताया कि चोरों ने सीसीटीवी कैमरे चुरा लिए हैं अब गांव में चोरियां बढ़ने की संभावना हौर बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed