फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cabinet minister surjit rakhra teased hospital nurse

कैबिनेट मंत्री के 'पीए' ने नर्स से की छेड़छाड़

Thu, 30 Jul 2015 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Thu, 30 Jul 2015 05:33 PM IST
विज्ञापन
cabinet minister surjit rakhra teased hospital nurse

खुद को पंजाब के कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा का पीए बताने वाले एक व्यक्ति ने राजिंदरा अस्पताल की नर्स के साथ छेड़छाड़ की। पीडित नर्स के शोर मचाते ही सभी इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जांच अधिकारी माडल टाउन चौकी के एएसआई श्मशेर सिंह ने बताया कि राजिंदरा अस्पताल की सुनाम निवासी नर्स ने बयान दिया है कि बुधवार रात आरोपी पिथी सिंह निवासी अरनौली (हरियाणा) ने राजिंदरा अस्पताल के गेट पर उसकी बाजू पकड़ ली और बात सुनने के लिए कहा।
विज्ञापन


उसके इंकार करने पर आरोपी उसके पीछे वार्ड में आ गया और उसे एक लाख रुपये का लालच देकर बातचीत करने को कहा। आरोपी ने खुद को कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा का पीए बताते हुए उसे धमकाया भी था। आरोपी का कोई रिश्तेदार राजिंदरा अस्पताल में उपचाराधीन था और वह हाल-चाल पूछने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह उसे फोन पर अश्लील बातें करके परेशान करने लगा। बुधवार रात को आरोपी पिथी सिंह ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे धमकियां भी दीं। पुलिस ने इस बयान पर आरोपी पिथी सिंह के खिलाफ धारा 354, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed