फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bus accident in haryana, 40 passenger save

करनाल में बस पलटी, 40 यात्री बचे

Wed, 03 Sep 2014 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नीलोखेड़ी(करनाल)
ब्यूरो/अमर उजाला, नीलोखेड़ी(करनाल) Updated Wed, 03 Sep 2014 07:35 PM IST
विज्ञापन
Bus accident in haryana, 40 passenger save

जम्मू से दिल्ली जा रही बस के चालक को झपकी आने से बस हरियाणा के नीलोखेड़ी (करनाल) में पलट गई। बस में करीब 40 सवारियों थीं। सवारियों की चीख-पुकार सुनकर गांव व आसपास के लोग बचाव के लिए बस की ओर दौड़े।

विज्ञापन


हादसे में चार सवारियों को चोटें आईं, उन्हें नीलोखेड़ी के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। आधा दर्जन सवारियों को अंदरूनी चोटें लगीं हैं। बुधवार को जम्मू से दिल्ली की ओर उत्तरप्रदेश की प्राइवेट बस जा रही थी।
विज्ञापन


सुबह करीब छह बजे बस के ड्राइवर राजेंद्र को झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। बस में सवार डोडा के जवान मुकेश जहांगीरपुरी नई दिल्ली, मोहित व उनकी पत्नी शालू, पठानकोट के रोहित को चोटें आईं। इसके अलावा आधा दर्जन अन्य सवारियों को गुम चोटें लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के बाद चारों को छुट्टी दे दी गई। बस भी बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गई। बस पलटने पर हर कोई बस के अंदर ही अपने को संभालने में लगे रहे। आवाजें सुनकर लोगों ने समझा कि कोई बड़ा हादसा हो गया। बस से निकालने के बाद एक घंटे तक सवारियां धैर्य नहीं बांध सकीं।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सवारियों को अन्य बस में शिफ्ट कर दिल्ली की ओर रवाना किया। थाना प्रभारी नीलोखेड़ी श्रीदत्त शर्मा ने बताया कि गांव बराना के पास बस पलट गई। चार सवारियों का इलाज करवाकर भेज दिया गया है। बस को कब्जे में ले लिया है।

सवारियों ने बताया कि बस ड्राइवर को अचानक झपकी आने की वजह से बस अनियंत्रित हुई और खेतों में पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed