{"_id":"5788f9254f1c1ba64e13ef56","slug":"burning-man-husband-try-to-commit-suicide-husband-wife-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के बाहर पति ने खुद को लगाई आग, वजह चौंकाने वाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने के बाहर पति ने खुद को लगाई आग, वजह चौंकाने वाली
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर(पंजाब)
Updated Sun, 17 Jul 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
खुद को आग लगाई
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के नवांशहर में शुक्रवार को एक नौजवान ने मिट्टी का तेल झिड़क कर आग लगा ली। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने युवक कोकपड़ों में लपेट आग बुझाई और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
नवांशहर के बाल्मीकि मोहल्ला निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि उसका पति लुधियाना निवासी मंगा उसे परेशान करता है। आरोप है कि पति मंगा उससे मारपीट करता है और आत्महत्या करने की भी धमकी देता रहता है।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 10 वर्ष पहले हुई थी। अब उसका पति नशा करने लगा है। नशा करने से रोकने पर गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगता है। उसके मायके वालों ने भी कई बार पति को समझाया। इसके बाद भी उस पर कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद उसने पुलिस को पति के खिलाफ शिकायत दी। इस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और वीरवार को मंगा को थाने बुला उसके बयान दर्ज किए। शुक्रवार को मंगा दोबारा थाने आ गया और थाने के बाहर मिट्टी का तेल डालने के बाद खुद को आग लगा ली। इससे वहां हड़कंप मच गया। थाने के आसपास मौजूद लोगों ने मंगा पर कपड़े आदि डालकर उसकी आग बुझाई और सिविल अस्पताल ले गए।
मामले में वुमन सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरमीत कौर ने कहा कि जिस समय घटना हुई, उस समय वे कोर्ट में पेशी के लिए गई थीं। उन्होंने कहा कि वीरवार को मंगा को थाने बुलाकर बयान दर्ज किए गए थे। शुक्रवार को वह बगैर बुलाए ही पहुंचा था और थाने के बाहर आग लगा ली।