फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   burned alive to wife for birth of male child

बेटा न जन्मी तो तेल छिड़क लगा दी पत्नी को आग

Fri, 03 Jul 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना(हरियाणा) Updated Fri, 03 Jul 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
burned alive to wife for birth of male child

पति ने बेटा न होने पर अपनी पत्नी को तेल छिड़कर आग लगा दी। इस घटना में महिला बुरी तरह से झुलस गई। महिला को भिवानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर जानलेवा हमला करने  का मामला दर्ज कर के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

घ्ाटना हरियाणा के गोहाना के गांव कोहला में घ्ाटी। पुलिस के मुताबिक भिवानी के गांव मालपोश निवासी महिला सीमा की वर्ष 2001 में गांव बरोदा के श्रीपाल से शादी हुई थी। सीमा ने दो बेटियों को जन्म दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि उसका पति श्रीपाल उसे बार-बार ताने देते हुए परेशान करने लगा। सीमा ने बयान दिया है कि 30 जून की  देर रात को उसका पति श्रीपाल घर आया। उसने पहले पत्नी से मारपीट की और साथ में ताने देते हुए कहा कि लड़कियों को जन्म देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कों को क्यों नहीं। इसके बाद उसके पति ने उस पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी। सीमा चिल्लाने लगी और आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंच गए। घटना का पता लगने पर एक जुलाई को सीमा के मायके से उसके परिजन गांव बरोदा पहुंचे और उसे इलाज के लिए भिवानी ले गए।

फिलहाल सीमा भिवानी के एक अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर उसके पति के खिलाफ जानलेवा हमला का मामला दर्ज करके वीरवार को गिरफ्तार कर लिया।


क्या कहते हैं अधिकारी

थाना  बरोदा प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि सीमा ने अपने पति पर तेल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाया है। सीमा की शिकायत है कि दो लड़की होने पर उसका पति उसे ताने देता था। सीमा के बयान पर उसके पति श्रीपाल को जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed