फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bumper job in government health department, apply online

स्वास्थ्य विभाग में 2881 पदों पर बंपर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन

Sat, 12 Sep 2015 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 12 Sep 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
bumper job in government health department, apply online

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के विभिन्न पदों की 2881 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह आवेदन ऑनलाइन 10 से 31 जुलाई शाम 5 बजे तक लिए जाएंगे और इसकी फीस की अंतिम तारीख 4 अगस्त होगी। ऑनलाइन आवेदन हरियाणा राज्य कर्मचारी आयोग की वेबसाइट www.hssc.gov.in किया जा सकता है।

विज्ञापन


इस संबंध में आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि स्टाफ नर्स के 912 पद, रेडियोग्राफर के 122, फार्मासिस्ट के 71, डेंटल हाइजिनिस्ट के 22, डायटिशिन के 7, सिस्टर ट्यूटर के चार, एमपीएचडब्ल्यू (पुरुष) के 934, लैबोरेटरी टेक्नीशियन के 180, एमपीएचडब्ल्यू (महिला) के 300, आपरेशन थिएटर सहायक के 112 पद भ्ारे जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा स्टोर कीपर के 88, ओफथैल्मिक सहायक के 46, लैबोरेटरी अटेंडेंट के 39, लैबोरेटरी टेक्नीशियन (मलेरिया) के  26, इनसैक्ट  कलेक्टर के 10 पद और ट्यूबरक्लोसिस स्वास्थ्य निरीक्षक के आठ पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किन पदों के लिए कितनी सीट और क्या देनी है फीस

bumper job in government health department, apply online

स्टाफ नर्स, रेडियोग्राफर, फार्मासिस्ट, डेंटल हाइजिनिस्ट, डायटिशिन, सिस्टर ट्यूटर के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार 150 रुपये, हरियाणा निवासी महिला उम्मीदवार के 75 रुपये, हरियाणा राज्य निवासी अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, विशेष पिछड़ा वर्ग और ईबीपीजी पुरुष उम्मीदवार 35 रुपये और महिला उम्मीदवारों को 18 रुपये की फीस देनी होगी।

इसी प्रकार, एमपीएचडब्ल्यू (पुरुष), लैबोरेटरी टेक्नीशियन, एमपीएचडब्ल्यू (महिला), आपरेशन थिएटर सहायक, स्टोर कीपर, ओफथैल्मिक सहायक, लैबोरेटरी अटेंडेंट, लैबोरेटरी टेक्नीशियन (मलेरिया), इनसैक्ट  कलेक्टर और ट्यूबरक्लोसिस स्वास्थ्य निरीक्षक के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार 100 रुपये, हरियाणा निवासी महिला उम्मीदवार के 50 रुपये, हरियाणा राज्य निवासी अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, विशेष पिछड़ा वर्ग और ईबीपीजी पुरुष उम्मीदवार 25 रुपये और महिला उम्मीदवारों को 13 रुपये की फीस देनी होगी।

हरियाणा के  निशक्त और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। यह फीस नैटबैंकिंग और ई-चालान के माध्यम से जमा करवाई जा सकती है, जिनमें राज्य के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, पंजाब नेशनल बैंक और आईडीबीआई बैंक शामिल हैं। यह फीस आवेदन पत्र के रजिस्ट्रेशन के 48 घंटे बाद जमा करवाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed