फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bullet Fire on Old Man, Critical Condition

कहा ‘बाबा! इधर देखो’ और दाग दी सीने में गोली

Mon, 09 Feb 2015 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Mon, 09 Feb 2015 04:43 PM IST
विज्ञापन
Bullet Fire on Old Man, Critical Condition

बाइक पर युवक आए। घर में घसे। टीवी देख रहे बुजुर्ग को आवाज दी, कहा बाबा इधर देखो और सीने में गोली दाग दी। यह वारदात रेवाड़ी के विकासनगर स्थित घर में हुई। वारदात को अंजाम देकर युवक फरार हो गए। गंभीर हालत में बुजुर्ग को गुड़गांव के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


विकास नगर गली नंबर एक निवासी वृद्ध जगमाल (88) परिवार से अलग रहता है। लोगों के मुताबिक वह झाड़-फूंक कर बीमारियां दूर करने का दावा करता था। मकान में उसके अलावा तीन किराएदार भी रहते हैं। शुक्रवार रात बाइक सवार दो युवक अंदर आए और टीवी देख रहे वृद्ध जगमाल को आवाज दी। जैसे ही जगमाल घूमे बदमाशों ने उनके सीने में गोली मार दी।
विज्ञापन


फायर के बाद भीतर मौजूद एक किराएदार दौड़ा, लेकिन तब तक बदमाश मौके से भाग निकले। वहीं लहूलुहान वृद्ध बिस्तर पर पड़ा तड़प रहा था। आनन-फानन में सिटी पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायल वृद्ध जगमाल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया। जहां से उसकी नाजुक हालत देखते गांव में रहने वाला उनका बेटा गुड़गांव स्थित एक निजी अस्पताल ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली एक चली और घाव लगे दो

Bullet Fire on Old Man, Critical Condition

पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर एक गोली चली है। लेकिन घायल जगमाल के सीने पर घाव के दो निशान हैं। हालांकि शुरूआती जानकारी देने के बाद घायल अभी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है।

घटना का कारण झाड़-फूंक तो नहीं
परिजनों से पूछताछ में सामने आया है कि वृद्ध जगमाल की किसी से रंजिश नहीं थी। ऐसे में लोगों में इस बात की चर्चा है कि वृद्ध जगमाल पर जानलेवा हमला होने के पीछे झाड़-फूंक कारण हो सकता है। मोहल्ले के लोगों का भी कहना है कि बाबा के यहां कई लोग अपना इलाज कराने के लिए आते थे।

आवाज सुनी, देखा किसी ने नहीं
जिस जगह घटना हुई उससे महज पांच कदम की दूरी पर एक किराएदार आंगन में खाना पका रहा था। किराएदार का कहना है कि गोली चलने की आवाज सुनने के बाद वह तुरंत बाबा के कमरे की तरफ भागा। तब तक बदमाश भाग चुके थे। सवाल यह उठता है कि महज चार से पांच सेकेंड के बीच हमलावर वृद्ध को गोली मारने के बाद गली भी पार कर गए और किसी ने उन्हें देखा नहीं।

डबल फाटक की ओर भागे हत्यारे

Bullet Fire on Old Man, Critical Condition

डबल फाटक से विकास नगर की ओर जाने वाला एक रास्ता रेलवे कालोनी की ओर होकर जाता है। जिस गली में घटना हुई वह एक ओर से बन रही है। ऐसे में वहां से रात में तेज स्पीड से बाइक निकालना जोखिम भरा हो सकता था। वहीं गली के दूसरी ओर से डबल फाटक महज 200 मीटर दूरी पर था।

घटना के बाद पुलिस टीम विभिन्न पहलुओं पर काम कर रही है। वृद्ध पर जानलेवा हमला करने के कारणों का पता किया जा रहा है। जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी होगी।
- रतनलाल, एसएचओ, सिटी थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed