{"_id":"29d5baab299882227ef56f22c31bfebc","slug":"builder-sought-50-million-chauth","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला के बिल्डर से मांगी 50 लाख की चौथ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचकूला के बिल्डर से मांगी 50 लाख की चौथ
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 08 Nov 2013 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे को जान से मारने की धमकी देकर एक बिल्डर से 50 लाख रुपये की चौथ मांगी गई है। बिल्डर सेक्टर-9 में रहते हैं और जीरकपुर में उनका बिजनेस है।
उन्होंने पानीपत के समालखा निवासी अपने ही एक पूर्व कर्मचारी पर चौथ मांगने का आरोप लगाया है। फिलहाल, सेक्टर-5 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा-387 (जान से मारने का भय दिखाकर पैसे मांगना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-9 निवासी वीरभान गोयल बिल्डर हैं और जीरकपुर में पटियाला रोड पर उनका टाइसिटी ट्रेड नाम से एक टावर है।
गोयल ने अपनी शिकायत में कहा कि पानीपत के समालखा का रहने वाला बसंत जोशी उनके पास सुपरवाइजर का काम करता था। वह पिछले दिनों नौकरी छोड़कर चला गया था।
अब वह अलग-अलग नंबरों से उन्हें और उनके भाई जगदीप गोयल को फोन पर धमकी दे रहा है कि अगर 50 लाख रुपये नहीं दिए गए तो विशाल गोयल को जान से मार देगा। विशाल गोयल (26) वीरभान गोयल का बेटा है।
कार चोरी के आरोप में जेल में है बसंत
पुलिस को दी गई शिकायत में बसंत पर कार चोरी का भी आरोप लगाया गया है। आरोप है कि उसने चंडीमंदिर निवासी एक व्यक्ति की ऑल्टो कार चुरा ली है और चंडीमंदिर थाने में चोरी का केस भी दर्ज है।
विज्ञापन
इस मामले में वह दो दिन पहले गिरफ्तार भी हो चुका है और फिलहाल न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल में है। अब सेक्टर-5 थाना पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी।
इन नंबरों से फोन कर मांगी चौथ
पुलिस को दी शिकायत में गोयल ने पुलिस को कुछ नंबर दिए हैं, जिनसे चौथ की कॉल आ रही है। इनमें 978072****, 888140****, 887270****, 872585**** व 977975**** सहित दो अन्य नंबर शामिल हैं।
सूत्रों के मुताबिक, ये सभी नंबर एक साथ नहीं चल रहे हैं। लोकेशन अलग-अलग आ रही है। फिलहाल पुलिस की एक टीम इस मामले को सुलझाने में जुट गई है।