फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSP Leader Sukhdev Murder in Panipat of Haryana

पानीपतः बसपा नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी, जारी है तलाश

Sat, 23 Feb 2019 11:02 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समालखा (पानीपत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समालखा (पानीपत) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 23 Feb 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
BSP Leader Sukhdev Murder in Panipat of Haryana
बसपा नेता की हत्या
सरेआम सरकारी स्कूल के सामने बसपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना और दोनों बाइक सवार आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए। वारदात हरियाणा के पानीपत के समालखा में माता पूली रोड पर अंजाम दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके का मुआयना कर परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन


गांव जौरासी निवासी सुखदेव सिंह ठेकेदारी का काम करते थे और बसपा की समालखा हलका कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष भी थे। सुखदेव ने माता पूली रोड पर एक घर में पेंट करवाने का ठेका ले रखा था। शुक्रवार दोपहर सुखदेव कारिंदों को लंच करने की बात कहकर खुद बाजार से सामान लेने निकल गए।
विज्ञापन


लौटते समय करीब 12:45 बजे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने सरकारी स्कूल के सामने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने पर वह बाइक से गिर गए। वहीं दोनों बदमाश मौके से भाग गए। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग इकट्ठे हो गए और खून से लथपथ सुखदेव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों-घरों के सीसीटीवी खंगाले

पुलिस ने दुकानों, घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। फुटेज में सुखदेव बाइक पर आते और उसके पीछे एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं। अब पुलिस संदिग्धों को पहचानने का प्रयास कर रही है, वहीं नाकेबंदी करके तलाशी ली जा रही है।

रंजिश में हुई हत्या
प्राथमिक जांच में सामने आया कि सुखदेव की हत्या पुरानी रंजिश में हुई है। आरोपी समालखा के ही रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- राजपाल सिंह, प्रभारी समालखा पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed