{"_id":"5c70da97bdec224d9d1965de","slug":"bsp-leader-sukhdev-murder-in-panipat-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पानीपतः बसपा नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी, जारी है तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानीपतः बसपा नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी, जारी है तलाश
Sat, 23 Feb 2019 11:02 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समालखा (पानीपत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समालखा (पानीपत)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
बसपा नेता की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेआम सरकारी स्कूल के सामने बसपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना और दोनों बाइक सवार आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए। वारदात हरियाणा के पानीपत के समालखा में माता पूली रोड पर अंजाम दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके का मुआयना कर परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।
गांव जौरासी निवासी सुखदेव सिंह ठेकेदारी का काम करते थे और बसपा की समालखा हलका कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष भी थे। सुखदेव ने माता पूली रोड पर एक घर में पेंट करवाने का ठेका ले रखा था। शुक्रवार दोपहर सुखदेव कारिंदों को लंच करने की बात कहकर खुद बाजार से सामान लेने निकल गए।
लौटते समय करीब 12:45 बजे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने सरकारी स्कूल के सामने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने पर वह बाइक से गिर गए। वहीं दोनों बदमाश मौके से भाग गए। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग इकट्ठे हो गए और खून से लथपथ सुखदेव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दुकानों-घरों के सीसीटीवी खंगाले
पुलिस ने दुकानों, घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। फुटेज में सुखदेव बाइक पर आते और उसके पीछे एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं। अब पुलिस संदिग्धों को पहचानने का प्रयास कर रही है, वहीं नाकेबंदी करके तलाशी ली जा रही है।
रंजिश में हुई हत्या
प्राथमिक जांच में सामने आया कि सुखदेव की हत्या पुरानी रंजिश में हुई है। आरोपी समालखा के ही रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- राजपाल सिंह, प्रभारी समालखा पुलिस थाना