फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF Troops seized 28 packet of heroin in the Ferozepur sector

बीएसएफ को मिली बड़ी सफलता: पंजाब में 40 किलो हेरोइन पकड़ी, 200 करोड़ रुपये आंकी गई कीमत

Sun, 26 Dec 2021 08:54 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/फिरोजपुर
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/फिरोजपुर Published by: ajay kumar Updated Sun, 26 Dec 2021 08:54 PM IST
सार

सीमा सुरक्षा बल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीएसएफ जवानों ने फिरोजपुर सेक्टर के खेमकरण में अंतरराष्ट्रीय सीमा से हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की है। धुंध की आड़ में पाक तस्करों ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी है लेकिन मुस्तैद बीएसएफ जवानों ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

विज्ञापन
BSF Troops seized 28 packet of heroin in the Ferozepur sector
बरामद हेरोइन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने रविवार को फिरोजपुर सेक्टर में दो अलग-अलग मामलों में 200 करोड़ रुपये मूल्य की 40 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। शनिवार को बीएसएफ ने इसी इलाके से करीब 11 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी, जिसकी कीमत करीब 55 करोड़ आंकी गई थी। पाक तस्कर शनिवार रात घनी धुंध की आड़ में हेरोइन की खेप फेंक गए थे। रविवार सुबह सर्च अभियान दौरान हेरोइन के पैकेट व दो प्लास्टिक की पाइप बरामद हुई। 

विज्ञापन

  
पहले मामले में रविवार को 101 बटालियन से जुड़े जवानों ने सीमा चौकी मियांवली उत्तर के पास 22 पैकेटों में 34 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 170 करोड़ रुपये आंकी गई है। दूसरे मामले में 116 बटालियन के जवानों ने सीमा चौकी मोहम्मदी वाला के पास से 30 करोड़ रुपये मूल्य के छह किलोग्राम हेरोइन के छह पैकेट जब्त किए। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से घनी धुंध पड़ रही है। इसीलिए सरहद पर हेरोइन तस्करी तेज हो गई है। 
विज्ञापन


बीएसएफ ने बढ़ाई चौकसी
घनी धुंध में सरहद पर भारत-पाक के तस्कर सक्रिय हो गए हैं। पिछले दो दिनों में फिरोजपुर और खेमकरण से सटी भारत-पाक सरहद पर हेरोइन की करीब 255 करोड़ की हेरोइन पकड़ी जा चुकी है। जानकारों का कहना है कि इस बार धुंध की आड़ में पाकिस्तान से भारी संख्या में गोला-बारूद पंजाब (भारत) में पहुंचने की आशंका है, क्योंकि पंजाब में विधानसभा चुनाव है। इसी को ध्यान में रखकर पंजाब से सटी भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने चौकसी बढ़ाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जवानों के सामने बड़ी चुनौती
धुंध के सीजन में पंजाब से लगती लंबी अंतरराष्ट्रीय सरहद पर निगरानी करना बहुत चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि सतलुज नदी भी सीमा के साथ बहती है और कई जगहों पर पाकिस्तान में प्रवेश कर दोबारा भारत में दाखिल होती है। ऐसी जगहों पर सरकंडों के घने जंगल और नदी का पानी बीएसएफ की निगरानी में बाधा बनता है। धुंध में दूर तक देखना भी मुश्किल होता है। पिछले दिनों में सरहद पार से टिफिन बम व हैंड ग्रेनेड भारी संख्या में पंजाब पहुंचे हैं, जिनसे शरारती तत्वों ने पंजाब में कई जगहों पर विस्फोट किए हैं। विस्फोट की वारदातों को देख केंद्र सरकार ने सरहद पर चौकसी बढ़ाने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed