{"_id":"573099214f1c1b07069199cd","slug":"bsf-seized-heroin-of-rupees-10-crore-from-pak-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने जब्त की 10 करोड़ की हेरोइन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने जब्त की 10 करोड़ की हेरोइन
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Tue, 10 May 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
बीएसएफ और तस्करी
- फोटो : file photo
पंजाब के फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान सरहद से दस करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है। यह घटना फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी जगदीश के पास सोमवार सुबह घटी।
विज्ञापन
डीआईजी आरके थापा ने बताया कि बीएसएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि कंटीली तार पार खेतों में हेरोइन के पैकेट पाकिस्तान से आए हैं। बीएसएफ की बटालियन 105 के जवानों ने सोमवार सुबह बीओपी जगदीश के पास लगी कंटीली तार पार खेतों में सर्च अभियान शुरू किया। सर्च अभियान के दौरान खेतों से हेरोइन के दो पैकेट बरामद हुए। इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में दस करोड़ रुपये कीमत है।
विज्ञापन