फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF Recovered 22 kg heroine from india pakistan border

बार्डर पर धुंध की आड़ में नशे की तस्करी, 22 किलो हेरोइन और पिस्टल बरामद

Sat, 18 Nov 2017 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Sat, 18 Nov 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
BSF Recovered 22 kg heroine from india pakistan border
बीएसएफ ने सरहद से पकड़ी 22 किलो हेरोइन
भारत-पाकिस्तान बार्डर से शुक्रवार देर रात बीएसएफ के जवानों ने 22 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 110 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। इसके अलावा 9 मिमी पिस्टल, मैगजीन भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात बीएसएफ चेक पोस्ट पर 105 बटालियन के जवानों ने पाकिस्तान की और से कुछ हरकत देखी। चेतावनी देने के बाद जब तस्कर नही माने तो जवानों ने फायरिंग कर दी। इसी दौरान पाकिस्तानी तस्कर 22 किलोग्राम हेरोइन ओर एक पिस्टल छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


दरअसल, सर्दियों में पाक तस्कर सरहद पर हेरोइन तस्करी के लिए सक्रिय हो जाते हैं। वह अक्सर धुंध की आड़ में हेरोइन की तस्करी करने की कोशिश में लगे रहते हैं लेकिन सरहद पर तैनात जवान हर बार उनके मंसूबों पर पानी फेर देते हैं। हर साल की तरह इस बार भी सरहद की रखवाली कर रहे बीएसएफ जवानों को घना कोहरा तस्करों पर निगरानी रखने में काफी दिक्कतें पैदा कर रहा है। खुला क्षेत्र होने के साथ सतलुज दरिया बहने से रात के समय कोहरा बहुत अधिक पड़ता है और बिना आधुनिक यंत्र के कुछ नजर नहीं आता है। ऐसे मौसम में तस्कर हेरोइन के पैकेट फेंसिंग पार भारतीय सीमा में फेंकने में कामयाब हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed