{"_id":"5c2e1b5fbdec22572a20eb3c","slug":"bsf-caught-two-kg-heroin-from-pakistan-border-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध की आड़ में पाकिस्तान ने शुरू की तस्करी, बीएसएफ ने सरहद से दो किलो हेरोइन पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धुंध की आड़ में पाकिस्तान ने शुरू की तस्करी, बीएसएफ ने सरहद से दो किलो हेरोइन पकड़ी
Fri, 04 Jan 2019 09:19 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 04 Jan 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए बीएसएफ अधिकारी
धुंध की आड़ में बुधवार रात पाकिस्तानी तस्कर फिरोजपुर सेक्टर के अंतर्गत बीओपी गट्टी हैयात के पास से हेरोइन के पैकेट भारतीय सीमा में फेंक रहे थे। इसी दौरान बीएसएफ जवानों ने उन्हें ललकारा जिसके चलते पाक तस्कर वहां से भाग निकले। बीएसएफ ने सर्च अभियान शुरू कर मौके से हेरोइन के चार पैकेट बरामद किए हैं।
विज्ञापन
बीएसएफ पंजाब फ्रांटियर के आईजी महिपाल यादव ने बताया कि बुधवार रात घनी धुंध का फायदा उठाते हुए पाक तस्करों ने भारतीय सीमा में हेरोइन के पैकेट फेंके। यह गतिविधियां गश्त कर रहे बीएसएफ की बटालियन-29 के जवानों ने देखी। घनी धुंध में कुछ साफ न दिखाई देने पर जवानों ने तस्करों को चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
उक्त जगह पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो वहां से चार पैकेट हेरोइन के बरामद हुए। उक्त हेरोइन का वजन दो किलोग्राम है। 2019 में फिरोजपुर बार्डर से पकड़ी जाने वाली हेरोइन की यह पहली डिलीवरी है।
विज्ञापन
2018 में बीएसएफ ने पाकिस्तान से लगते पंजाब बार्डर से 230.979 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी थी। इसी प्रकार से अफीम 635 ग्राम, 33 पाक सिम, 19 हथियार, 502 कारतूस, 10 पाक मोबाइल के अलावा 5 पाक तस्कर, सरहद क्रास करने की कोशिश में 70 भारतीय पकड़े गए, दो पाक तस्कर मारे गए।