{"_id":"65e8b334ff78551547010e2b","slug":"bsf-caught-pakistani-citizen-from-the-border-in-punjab-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी नागरिक, बीएसएफ जवानों ने पकड़ा, स्थानीय पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी नागरिक, बीएसएफ जवानों ने पकड़ा, स्थानीय पुलिस को सौंपा
Wed, 06 Mar 2024 11:54 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:54 PM IST
सार
पंजाब में सीमा सुरक्षा बल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारतीय सीमा में घुसे एक पाकिस्तानी नागरिक को बीएसएफ जवानों ने गिरफ्तार किया है। प्राथमिक पूछताछ के बाद पाकिस्तान नागरिक को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा।
- फोटो : फाइल
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) ने मंगलवार को अमृतसर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ करने वाले पाकिस्तानी नागरिक को काबू किया है। बीएसएफ अधिकारियों ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
बीएसएफ के प्रवक्ता के मुताबिक बल की एक टुकड़ी कल जिले में पाकिस्तान के साथ सटे बॉर्डर पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान जवानों ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ कर बॉर्डर के पास पहुंचे एक व्यक्ति को आवाज लगाकर चेतावनी दी। इसके तुरंत बाद ही बीएसएफ जवानों ने उसे पकड़ लिया और मुख्यालय ले गए।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान उसके पाकिस्तानी नागरिक होने की बात सामने आई। उसके पास से दस्तावेजों या किसी अन्य चीज बरामद होने की अभी पुष्टि नहीं हो सकी। बीएसएफ के सीनियर अधिकारियों ने पूछताछ के बाद मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई किए जाने को लेकर उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन