फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bsc girl student raped at jhajjar

झज्जर में बीएससी की छात्रा से होटल में रेप

Fri, 20 Mar 2015 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Fri, 20 Mar 2015 04:48 PM IST
विज्ञापन
bsc girl student raped at jhajjar

झज्जर थाना क्षेत्र में रहने वाली बीएससी की छात्रा के साथ एक युवक ने होटल में ले जाकर रेप किया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दोपहर को अपने कॉलेज से घर आ रही थी। उसके साथ उसकी दो सहेलियां भी थी। वे तीनों सिलानी गेट पर कुछ सामान खरीदने लगी तो वहां पर फत्ते बाइक पर सवार होकर आया। उसने छात्रा को बाइक पर बैठने के लिए कहा। इस पर उसने मना कर दिया। फत्ते ने छात्रा को धमकी दी कि अगर वह बाइक पर नहीं बैठी तो वह उसे जबरन उठा ले जाएगा। इस पर छात्रा उसके साथ बाइक पर बैठ गई।
विज्ञापन


फत्ते उसे सांपला रोड स्थित एक होटल में ले गया। उसने होटल के कमरे में उसके साथ बलात्कार किया। शाम 6 बजे उसने अपने एक साथी को वहां बुलाया। उसका साथी मोटरसाइकिल पर छात्रा को कबलाना छोड़ने गया। रास्ते में उसने छात्रा को बताया कि उसका नाम प्रदीप है। कबलाना छोड़ने के बाद छात्रा किसी तरह से अपने गांव चली गई। घर पहुंच कर छात्रा ने परिजनों को पूरी बात बताई। उसके बाद परिजन छात्रा को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं मामले के मुख्य आरोपी फत्ते को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। झज्जर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद की महिला के साथ कैथल में गैंगरेप

bsc girl student raped at jhajjar

फतेहाबाद से एक महिला का दो युवकों ने अपहरण कर लिया और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ अपहरण, गैंग रेप करने, जान से मारने की धमकी देने और एसएसी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में फतेहाबाद निवासी 32 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि सतीश कुमार निवासी बेगू रोड सिरसा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई दिनों तक दुराचार किया। 10 जनवरी को शादी करने की बात कहकर अपने साथ कैथल ले गया। कैथल में उसका दोस्त संदीप भी था। आरोप है कि दोनों ने उससे उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

जब उसने शादी की बात की तो दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी और जातिसूचक गालियां भी दीं। दोनों उसे कैथल में ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed